Delhi-NCR में आज हो सकती है बारिश, IMD ने क्या बताया?

दिल्ली-एनसीआर में आज तापमान सामान्य से कम रहने की उम्मीद है। वहीं, हल्की बारिश की भी उम्मीद जताई जा रही है। इस बार केरल के तट पर मानसून समय से पहले पहुंचा है।

delhi ncr light rain today

दिल्ली-एनसीआर में हो सकती है हल्की बारिश Photograph: (बोले भारत)

नई दिल्लीः दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह से ही हल्के बादल छाए हुए हैं और ठंडी हवाएं चल रही हैं। ऐसे में लोगों को गर्मी से तो राहत मिली है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि शाम तक हल्की बारिश हो सकती है। आज तापमान भी सामान्य से कम है। 

हालांकि, दोपहर में मौसम शुष्क होने की वजह से गर्मी और उमस बढ़ सकती है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, दिनभर हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है और शाम तक कुछ इलाकों में हल्की से लेकर मध्य स्तर तक बारिश की संभावना है। 

तापमान सामान्य रहने की उम्मीद

जून के शुरुआती हफ्ते में दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों का तापमान सामान्य रहने की उम्मीद है। इस दौरान ठंडी हवाएं चलने का अनुमान है और गर्मी कम रहेगी। इन दिनों में लू चलने की उम्मीद कम है। 

वहीं, बुधवार को हल्की से मध्य स्तर तक हवाएं चलती रहेंगी। 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की उम्मीद है। वहीं, हवा की गति 60 किमी प्रति घंटे तक भी जा सकती है। 

गाजियाबाद में आज दिनभर बादल छाए रहेंगे और यहां पर तेज गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। चार जून को यहां पर रेड अलर्ट और पांच जून को येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, नोएडा में भी बुधवार को तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। यहां पर तेज बिजली कड़कने के साथ-साथ तूफान की भी आशंका है। 

हल्की बारिश की संभावना

इसी तरह फरीदाबाद और गुरुग्राम में भी दिनभर बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है। 

गौरतलब है इस बार मानसून तय समय से करीब एक हफ्ते पहले केरल के तट पर पहुंचा है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार बारिश ज्यादा होगी। इससे कृषि क्षेत्र में लाभ की उम्मीद भी जताई जा रही है। हालांकि, मानूसन पहले आने से दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर के राज्यों में भारी बारिश हो रही है जिसके चलते लोगों का जनजीवन अस्तव्यस्त है। 

कर्नाटक में भारी बारिश के चलते आई बाढ़ से 70 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं,पूर्वोत्तर राज्यों असम, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश में भी बारिश, बाढ़ 
और भूस्खलन से 30 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इन राज्यों में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें बचाव कार्य के लिए लगी हैं। 

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article