सीएम योगी आदित्यनाथ ने उपचुनाव के लिए 30 मंत्रियों की बनाई टीम, जानें क्या मिली जिम्मेदारी?

एडिट
Ban imposed on digital attendance after protest by UP teachers decision will be taken on the report of the committee formed

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो-IANS)

लखनऊ : यूपी में 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अपने आवास पर बैठक की। इस बैठक में कई मंत्री शामिल हुए। खबरों के मुताबिक, उपचुनाव के लिए इन मंत्रियों को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।

बैठक में सीएम योगी ने सख्त निर्देश दिया कि सभी मंत्रियों को प्रभार वाले क्षेत्र में हफ्ते में दो दिन रात्रि विश्राम करना होगा। कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बताया क‍ि बैठक में विकास परियोजनाओं, बाढ़ की स्थिति आदि पर चर्चा की गई। सभी 10 सीटें जीतनी हैं। इसी कारण विधानसभा उपचुनाव पर भी चर्चा की गई।

मंत्रियों को चुनाव समाप्त होने तक, दो दिन-रात्रि विश्राम के निर्देश

बैठक में मुख्यमंत्री योगी ने सभी मंत्रियों को अपने प्रभारी क्षेत्र में जब तक चुनाव समाप्त नहीं हो जाएं, दो दिन-रात्रि विश्राम के निर्देश दिए। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार मुख्यमंत्री ने उपचुनाव के लिए 30 मंत्रियों को अपनी टीम तैयार की है। इन मंत्रियों पर प्रदेश की सभी सीटों को जीतने की जिम्मेदारी होगी।

हर एक ग्रुप को कार्यकर्ताओं के साथ बात करनी

मुख्यमंत्री की तरफ से सभी प्रभारी मंत्रियों को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि हर एक ग्रुप को कार्यकर्ताओं के साथ बात करनी है और सबसे ज्यादा फोकस बूथ को मजबूत करने में करना है। हर सीट पर तीन-तीन मंत्रियों के अलावा संगठन से एक-एक पदाधिकारी की तैनाती की गई है।

यूपी की किन 10 सीटों पर होगा उपचुनाव

गौरतलब हो कि लोकसभा चुनाव में नौ विधायकों के सांसद बनने के बाद रिक्त हुई कटेहरी, मिल्कीपुर, करहल, फूलपुर, मझवां, गाजियाबाद, मीरापुर, कुंदरकी और खैर सीटों के अलावा कानपुर की सीसामऊ विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है।

इनमें से करहल, कुंदरकी, कटेहरी, मिल्कीपुर और सीसामऊ सीट पर सपा काबिज रही है। जबकि, फूलपुर, खैर और गाजियाबाद सीट भाजपा के पास थी। मीरापुर की सीट पर भाजपा की सहयोगी दल रालोद तथा मझवां की सीट पर निषाद पार्टी को जीत मिली थी।

विधानसभा  उपचुनाव के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के लिए चुनाव प्रभारियों की घोषणा कर दी है।

मीरापुर सीट:

    • कैबिनेट मंत्री: अनिल कुमार
    • राज्यमंत्री: सोमेन्द्र तोमर, वी.के. मलिक

कुंदरकी सीट:

      • कैबिनेट मंत्री: धर्मपाल सिंह
      • राज्यमंत्री: जे.पी.एस. राठौर, जसवंत सैनी, गुलाब देवी

गाजियाबाद सीट:

    • कैबिनेट मंत्री: सुनील शर्मा
    • राज्यमंत्री: बृजेश सिंह, कपिलदेव

खैर सीट (एससी):

    • कैबिनेट मंत्री: लक्ष्मीनारायण चौधरी
    • राज्यमंत्री: संदीप सिंह

करहल सीट:

    • राज्यमंत्री: जयवीर सिंह, योगेन्द्र उपाध्याय, अजीत पाल सिंह

शीशामऊ सीट:

    • कैबिनेट मंत्री: सुरेश खन्ना
    • राज्यमंत्री: नितिन अग्रवाल

फूलपुर सीट:

    • कैबिनेट मंत्री: राकेश सचान
    • राज्यमंत्री: दयाशंकर सिंह

मिल्कीपुर (एससी):

    • कैबिनेट मंत्री: सूर्यप्रताप शाही
    • राज्यमंत्री (प्रभारी): मंयकेश्वर सिंह
    • राज्यमंत्री: गिरीश यादव, सत्तीश शर्मा

कटेहरी सीट:

    • कैबिनेट मंत्री: स्वतंत्र देव सिंह
    • राज्यमंत्री: संजय निषाद, दयाशंकर मिश्र

मंझवा सीट:

    • कैबिनेट मंत्री: अनिल राजभर
    • राज्यमंत्री: आशीष पटेल, रविन्द्र जासवाल, रामकेश निषाद

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article