भाजपा ने दलित चायवाले को बनाया मेयर उम्मीदवार, छत्तीसगढ़ के महापौर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी

छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने ट्वीट करके बताया कि जीववर्धन चौहान 29 वर्षों से भाजपा से जुड़े हुए हैं।

एडिट
jivvardhan chauhan raipur chhattisgarh bjp

एससी वर्ग से आने वले जीववर्धन चौहान को भाजपा ने रायपुर का महापौर उम्मीदवार बनाया है।

रायपुर : छत्तीसगढ़ भाजपा ने रविवार को सभी 10 नगरीय निकाय चुनावों के लिए महापौर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने प्रदेश के विभिन्न शहरों में अपने उम्मीदवारों का चयन किया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने मेयर प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की है। छत्तीसगढ़ भाजपा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की अनुमति एवं प्रदेश चुनाव चयन समिति की अनुशंसा के आधार पर प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने नगरीय निकाय चुनाव 2025 हेतु नगर पालिका निगम, महापौर पद के लिए निम्नलिखित उम्मीदवारों की घोषणा की है।"

भाजपा की ओर से जारी इस लिस्ट के अनुसार प्रदेश की राजधानी रायपुर से मीनल चौबे को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा, दुर्ग से अलका बाघमार, राजनांदगांव से मधुसूदन यादव, धमतरी से जगदीश रामू वोहरा, जगदलपुर से संजय पांडेय, रायगढ़ से जीवर्धन चौहान, कोरबा से संजू देवी राजपूत, बिलासपुर से पूजा विधानी, अंबिकापुर से मंजूषा भगत, चिरमिरी से राम नरेश राय को उम्मीदवार बनाया गया है।

जानकारी के अनुसार, सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए इन प्रत्याशियों का चयन किया गया है। सभी प्रत्याशियों का अपने-अपने क्षेत्र में मजबूत जनसमर्थन है। बता दें, छत्तीसगढ़ में हो रहे नगरीय निकाय चुनाव के प्रत्याशियों की भाजपा ने लिस्ट जारी की है। कुल 47 नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है।

इसके अलावा, भाजपा नगर पंचायत चुनाव के लिए कैंडिडेट्स के नामों का ऐलान भी जल्द कर सकती है। छत्तीसगढ़ में अब सबकी नजर नगर पंचायत चुनाव को लेकर जारी होने वाली लिस्ट पर होगी। इसके साथ-साथ कांग्रेस के प्रत्याशियों की सूची का भी इंतजार है। कांग्रेस सूत्रों की मानें तो पार्टी जल्द ही उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर सकती है।

दलित चायवाला मेयर उम्मीदवार बना चर्चा

भाजपा द्वारा जारी मेयर उम्मीदवारों की लिस्ट में सबसे ज्यादा चर्चा रायगढ़ के मेयर उम्मीदवार जीवर्धन चौहान की हो रही है। दलित समुदाय से आने वाले भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के पुराने पदाधिकारी और कार्यकर्ता जीवर्धन चौहान चाय की दुकान चलाते हैं। उनकी चाय की दुकान का वीडियो और मीडिया से उनकी बातचीत शेयर करते हुए छत्तीसगढ़ भाजपा सरकार के मंत्री ओपी चौधरी ने ट्वीट किया और बताया कि जीववर्धन पिछले 29 वर्षों से भाजपा से जुड़े हुए हैं।

(समाचार एजेंसी आईएएनएस के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article