CBSE class 10th Results 2025 topper: 93.66% छात्र पास, लड़कियों का शानदार प्रदर्शन, जानें राज्यवार और क्षेत्रवार टॉपर्स

कक्षा 10वीं के नतीजों में टॉप स्कोरर्स की संख्या भी शानदार रही। इस बार 1,99,944 छात्रों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 45,516 छात्रों ने 95% से अधिक अंक हासिल कर उल्लेखनीय सफलता दर्ज की। यह कुल छात्रों का लगभग 1.92% है। 

CBSE Board Result, CBSE Board 10th Result, CBSE Board 10th Result, CBSE Board Results 2025, CBSE Board Class 10th toppers, Marksheets CBSE Board Class 12th Result, cbseresults, cbse, CBSE Result 2025, CBSE Board Result live

CBSE board Result Announcement 10th Photograph: ((File Photo : IANS))

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने मंगलवार को कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस वर्ष कुल 93.60% छात्र-छात्राएं पास हुए हैं, जो पिछले साल की तुलना में थोड़ा बेहतर प्रदर्शन है। लड़कियों ने एक बार फिर बाजी मारी है—वे लड़कों से 2.37 प्रतिशत अंक से आगे रहीं। इस साल लड़कियों का पास प्रतिशत 95% रहा।

सीबीएसई की ओर से 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं के परिणाम एकसाथ घोषित किए गए। 42 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं अपने परिणाम और मार्कशीट का इंतजार कर रहे थे। इस बार कुल 1,41,353 छात्रों को कम्पार्टमेंट की श्रेणी में रखा गया है, जो उपस्थित छात्रों का 5.96% है।

CBSE Class 10th Toppers list 2025: 10वीं के टॉप स्कोरर्स

कक्षा 10वीं के नतीजों में टॉप स्कोरर्स की संख्या भी शानदार रही। इस बार 1,99,944 छात्रों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 45,516 छात्रों ने 95% से अधिक अंक हासिल कर उल्लेखनीय सफलता दर्ज की। यह कुल छात्रों का लगभग 1.92% है। 

क्षेत्रवार प्रदर्शन के आंकड़े देखें तो त्रिवेन्द्रम और विजयवाड़ा ने सबसे बेहतर प्रदर्शन किया है, दोनों ने 99.79% की समान सफलता दर हासिल की। इनके बाद बेंगलुरु ने 98.90% और चेन्नई ने 98.71% उत्तीर्णता दर के साथ शीर्ष स्थानों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। पुणे ने 96.54%, अजमेर ने 95.44%, दिल्ली पश्चिम ने 95.24% और दिल्ली पूर्व ने 95.07% के साथ अच्छा प्रदर्शन किया।

चंडीगढ़ में पास प्रतिशत 93.71%, पंचकुला में 92.77%, भोपाल में 92.71% और भुवनेश्वर में 92.64% रहा। वहीं, पटना ने 91.90%, देहरादून ने 91.60%, प्रयागराज ने 91.01% और नोएडा ने 89.41% की सफलता दर हासिल की। गुवाहाटी इस सूची में सबसे नीचे रहा, जहां केवल 84.14% छात्र-छात्राएं पास हो सके। नीचे देखें-

शीर्ष प्रदर्शन करने वाले क्षेत्र और उनका पास प्रतिशत

त्रिवेन्द्रम – 99.79%

विजयवाड़ा – 99.79%

बेंगलुरु – 98.90%

चेन्नई – 98.71%

पुणे – 96.54%

अजमेर – 95.44%

दिल्ली पश्चिम – 95.24%

दिल्ली पूर्व – 95.07%

चंडीगढ़ – 93.71%

पंचकुला – 92.77%

भोपाल – 92.71%

भुवनेश्वर – 92.64%

पटना – 91.90%

देहरादून – 91.60%

प्रयागराज – 91.01%

नोएडा – 89.41%

गुवाहाटी – 84.14%

विद्यालयों के हिसाब से सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं के परिणाम 2025 के आंकड़े देखें तो इस बार जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) और केंद्रीय विद्यालय (KV) ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है जहां पास प्रतिशत 99% से ऊपर रहा। निजी और एसटीएसएस स्कूलों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया, जबकि सरकारी और सहायता प्राप्त संस्थानों में पास दर अपेक्षाकृत कम रही।

संस्थागत प्रदर्शन

संस्थान  पास प्रतिशत
जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) 99.49%
केंद्रीय विद्यालय (KV) 99.45%
स्वतंत्र विद्यालय 94.17%
STSS विद्यालय 91.53%
सरकारी विद्यालय 89.26%
सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल 83.94%

Cbse Board Result 2025 check results, Marksheet: कैसे देखें रिजल्ट

सीबीएसई रिजल्ट ऑनलाइन देखने के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइटों cbse.gov.in, cbseresults.nic.in या results.cbse.nic.in में से किसी एक पर जाएं। इसके बाद “Class 10 result” या “Class 12 result” के सक्रिय लिंक पर क्लिक करें। वहां मांगी गई जानकारी जैसे रोल नंबर, स्कूल नंबर, जन्मतिथि और एडमिट कार्ड आईडी भरें और सबमिट करें। कुछ ही क्षणों में परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड कर भविष्य के लिए प्रिंट कर सकते हैं।

इसके अलावा, छात्र डिजिलॉकर ऐप, एसएमएस और उमंग ऐप के जरिए भी अपना परिणाम देख सकते हैं। डिजिलॉकर पर छात्रों को डिजिटल रूप से हस्ताक्षरित मार्कशीट मिलेगी, जो दाखिले और नौकरी दोनों के लिए मान्य होती है। डिजिलॉकर से परिणाम देखने के लिए स्कूल द्वारा दिया गया 6 अंकों का सुरक्षा पिन आवश्यक होगा। जिन छात्रों के पास इंटरनेट की सुविधा सीमित है, वे एसएमएस के माध्यम से भी परिणाम देख सकते हैं। इसके लिए उन्हें “CBSE10 <रोल नंबर>” या “CBSE12 <रोल नंबर>” लिखकर 7738299899 पर भेजना होगा। उमंग ऐप पर भी छात्र लॉगिन कर अपनी मार्कशीट देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article