बजट 2025ः बजट के बाद कौन-सी चीजें सस्ती हुईं और क्या महंगा हुआ?

निर्मला सीतारमण ने आठवां बजट पेश किया है। नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल का यह पहला बजट है। इस बजट में कई जरूरी सामान की कीमतें सस्ती हुई हैं।

एडिट
Nirmala Sitharaman, budget 2025,

निर्मला सीतारमण ने पेश किया बजट Photograph: (आईएएनएस)

नई दिल्लीः निर्मला सीतारमण ने 2025 के लिए बजट पेश कर दिया है। वित्तमंत्री ने लगातार आठवां बजट पेश किया है। नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल का यह पहला पूर्ण बजट है। वित्तमंत्री ने इस बजट में मध्यमवर्ग पर खासा जोर दिया है।

इसमें कई जरूरी सामानों पर कस्टम ड्यूटी हटाई गई है। कस्टम ड्यूटी हटाई जाने के बाद कई चीजें सस्ती होने की उम्मीद है। इसके साथ ही बजट में 12 लाख रूपये की सालाना आय को टैक्स फ्री करने का भी ऐलान किया गया है। इससे पहले यह राशि सात लाख रूपए थी। इससे उपभोक्ता ज्यादा खर्च कर सकेंगे जिससे आर्थिक विकास में तेजी की उम्मीद है।

क्या हुआ सस्ता? 

वित्तमंत्री द्वारा पेश बजट में कई जीवन रक्षक दवाएं सस्ती होंगी। इसमें कैंसर की दवाएं भी शामिल हैं। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक्स के सामानों पर भी इसका सकारात्मक असर देखने को मिलेगा।

इसकी वजह से इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम्स जैसे- मोबाइल फोन और एलईडी सस्ती होंगी। इलेक्ट्रिकल व्हीकल भी सस्ते होने की उम्मीद है। इलेक्ट्रिकल व्हीकल में उपयोग की जाने वाली 35 गुड्स को एग्जेम्पटेज लिस्ट में शामिल किया गया है जिससे इनके दाम कम होंगे। 

वेट ब्लू लेदर से भी कस्टम ड्यूटी हटाई गई है। इससे लेदर हैंडबैग, फुटवियर और फर्नीचर के सामान सस्ते होने की उम्मीद है।

इसके साथ ही शिप मैन्यूफैक्चरिंग में इस्तेमाल किए जाने वाले सामानों से भी कस्टम ड्यूटी हटाई गई है। कस्टम ड्यूटी हटाई जाने की वजह से शिप मैन्यूफैक्चरिंग सस्ता होगा। 

क्या हुआ महंगा? 

इंटरैक्टिव फ्लैट पैनल डिस्पले के दामों में बढ़ोतरी होगी क्योंकि कस्टम ड्यूटी 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत की गई है। 

एक जनवरी 2024 से लेकर 31 दिसंबर 2024 तक घरेलू सिलेंडर के दाम 100 रूपये सस्ता हुआ है। वहीं कमर्शियल सिलेंडर के दाम 63 रूपये महंगा हुआ है। इसके साथ ही सोने के दाम में तकरीबन 20.22 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई। इस दौरान चांदी के दाम में भी 17.19 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई।  

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article