दिल्ली चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत, 27 साल का सूखा खत्म

Photo Credit : IANS

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी जीत दर्ज की है। भाजपा शुरुआती रुझानों से ही आगे चल रही थी।

चुनावी नतीजों में जहां भाजपा ने 48 सीटों पर जीत दर्ज की है तो वहीं सत्तारूढ़ आप को 22 सीटों पर जीत मिली है।

Photo Credit : IANS

इस चुनाव में आप के दिग्गज नेता भी अपनी सीट नहीं बचा सके जिसमें अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया भी शामिल हैं।

Photo Credit : IANS

हालांकि, आतिशी सिंह कालकाजी सीट से चुनाव जीतने में सफल रही और भाजपा के रमेश बिधूड़ी को मात दी।

भाजपा के प्रवेश वर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को नई दिल्ली सीट से हराया।

Photo Credit : Agency

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पटपड़गंज से सीट बदलकर जंगपुरा गए थे हालांकि जीत दर्ज नहीं कर सके।

Photo Credit : आईएएनएस

भाजपा की जीत के बाद पीएम मोदी दिल्ली स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे और पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

Photo Credit : Agency