नई दिल्ली: रेखा गुप्ता को दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री चुने जाने पर आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल समेत तमाम नेताओं ने बधाई दी है। बुधवार को भाजपा विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर मुहर लगी।
'आप' के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने पर रेखा गुप्ता को बहुत-बहुत बधाई। मैं उम्मीद करता हूं कि दिल्ली की जनता से किए गए सारे वादे वह पूरे करेंगी। दिल्ली की जनता के विकास और भले के हर कार्य में हम उन्हें सहयोग करेंगे।"
दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने पर रेखा गुप्ता जी को बहुत बहुत बधाई। मैं उम्मीद करता हूँ कि दिल्ली की जनता को किए गए सारे वादे वे पूरे करेंगी। दिल्ली की जनता के विकास और भले के हर कार्य में हम उन्हें सहयोग करेंगे।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) February 19, 2025
आतिशी ने भी दी बधाई
दिल्ली की निवर्तमान मुख्यमंत्री आतिशी ने एक्स पोस्ट में लिखा, "दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने पर रेखा गुप्ता जी को बधाई। यह खुशी की बात है कि दिल्ली का नेतृत्व एक महिला करेंगी। मुझे उम्मीद है कि दिल्ली वालों से किए गए वादे पूरे होंगे। दिल्ली के विकास के लिए आम आदमी पार्टी का पूरा सहयोग आपको मिलेगा।"
दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने पर रेखा गुप्ता जी को बधाई। यह खुशी की बात है कि दिल्ली का नेतृत्व एक महिला करेंगी। मुझे उम्मीद है कि दिल्ली वालो को किए गए वादे पूरे होंगे। दिल्ली के विकास के लिए आम आदमी पार्टी का पूरा सहयोग आपको मिलेगा।
— Atishi (@AtishiAAP) February 19, 2025
भाजपा सांसद कमलजीत सहरावत ने एक्स पोस्ट पर लिखा, "रेखा गुप्ता जी को भाजपा विधायक दल की नेता चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपका नेतृत्व देश की राजधानी दिल्ली के विकास को नई दिशा प्रदान करेगा। यह महत्वपूर्ण अवसर प्रधानमंत्री मोदी के महिला सशक्तिकरण के संकल्प को और अधिक दृढ़ता प्रदान करता है। आपके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।"
बांसुरी स्वराज ने लिखा पोस्ट
भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने एक्स पोस्ट पर लिखा, "दिल्ली की विकास और प्रगति के नए युग की शुरुआत हो चुकी है। दिल्ली भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर रेखा गुप्ता को ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं।"
दिल्ली के विकास और प्रगति के नए युग की शुरुआत हो चुकी है!
— Bansuri Swaraj (@BansuriSwaraj) February 19, 2025
दिल्ली भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर श्रीमती @gupta_rekha जी को ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएँ!#ViksitDelhi#DelhiCM@BJP4India@BJP4Delhipic.twitter.com/c9EUxIjaHA
रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी। इससे पहले शीला दीक्षित, सुषमा स्वराज और आतिशी सीएम रह चुकी हैं।