आगरा एनकाउंटर में ढेर हुआ शातिर बदमाश अमन, चार दिन पहले लूट के बाद की थी हत्या

सिकंदरा थाना क्षेत्र में स्थित बालाजी ज्वैलर्स में लूट के दौरान कारोबारी विनय चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।  इस वारदात के मुख्य आरोपी अमन को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। 

Aman UP

Photograph: (सोशल मीडिया)

उत्तर प्रदेश की आगरा पुलिस ने ज्वेलर्स की हत्या और लूट कांड के आरोपी को मुठभेड़ में मार गिराया है। जबकि उसके भाई को पकड़ने की सूचना है। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं, पुलिस जांच में जुटी है। मंगलवार सुबह बदमाश के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई। 

जानकारी के अनुसार, सिकंदरा थाना क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई में बदमाश अमन को गोली लगी।  इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  शुक्रवार को सिकंदरा थाना क्षेत्र में स्थित बालाजी ज्वैलर्स में लूट के दौरान कारोबारी विनय चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।  इस वारदात के मुख्य आरोपी अमन को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। 

पुलिस ने की घेराबंदी

पुलिस ने मंगलवार सुबह सिकंदरा थाना इलाके में अंसल एपीआई के पास बदमाशों को घेर लिया। इस पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस पर एक बदमाश को गोली लग गई। उसे अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में बदमाश को मृत घोषित कर दिया गया।
  
 सिकंदरा में दो मई को बाइक सवार दो बदमाशों ने बालाजी ज्वेलर्स के शोरूम में लूटपाट की थी। 22 लाख रुपये से ज्यादा के जेवरात लूटे थे। शोरूम पर सेल्स गर्ल रेनू और एक अन्य ग्राहक युवती मौजूद थीं। बदमाशों ने भागते समय शोरूम के सामने ही सराफा कारोबारी योगेश चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना से कारोबारियों में आक्रोश है। पुलिस को 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया था।

क्या है मामला?

वहीं आगरा के पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने बताया कि 2 मई को एक व्यवसायी (बालाजी ज्वैलर्स के मालिक) योगेश चौधरी की हत्या कर दी गई थी और उनकी दुकान में लूटपाट की गई थी। आइपीएस अधिकारी आदित्य और विनायक ने इस अपराध को सुलझाने के लिए काम किया। पुलिस की 9 टीमें भी मामले की जांच कर रही थीं। मृतक की दुकान में लूट में दो लोग शामिल थे। उनमें से एक, जिसका नाम अमन था, जिसने अपराध के दौरान गोली चलाई थीं, आज सुबह पुलिस के साथ मुठभेड़ के दौरान वो घायल हो गया। उसकी अस्पताल में मौत हो गई। उसका भाई सुमित भी इस घटना में शामिल था। फारूक नाम का एक अन्य व्यक्ति अमन और सुमित के साथ मोटरसाइकिल चलाता हुआ देखा गया था। फारूक अभी भी फरार है। इस घटना में एक पुलिसकर्मी घायल हुआ है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article