Air India के क्रैश हुए विमान में सवार थे 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश नागरिक

अहमदाबाद में क्रैश हुए एयर इंडिया के विमान में पूर्व सीएम विजय रूपाणी समेत 169 भारतीय सवार थे। वहीं, 53 ब्रिटिश के नागरिक सवार थे।

AIR INDIA PLANE CRASH IN AHEMDABAD 169 INDIANS 53 BRITISH CITIZENS ON BOARD

एयर इंडिया के प्लेन में सवार थे 53 ब्रिटिश नागरिक Photograph: (आईएएनएस)

अहमदाबादः गुजरात के अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट पेड़ से टकराने के बाद क्रैश हो गई। इस विमान में 169 भारतीय नागरिक सवार थे जबकि 53 इंग्लैंड के नागरिक सवार थे। इसके अलावा सात पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक शामिल था। वहीं, विमान में पूर्व मुंख्यमंत्री विजय रूपाणी भी सवार थे।

घटना के बाद से बचाव कार्य जारी है और इसके बारे में विस्तृत जानकारी जल्द ही आने की उम्मीद है। घटना के बाद एयर इंडिया ने एक्स पर इसकी जानकारी पोस्ट की है। एक्स पर किए गए पोस्ट में एयर इंडिया ने लिखा "अहमदाबाद-लंदन गैटविक उड़ान भरने वाली फ्लाइट AI171 आज, 12 जून 2025 को एक दुर्घटना में शामिल थी। इस समय, हम विवरणों का पता लगा रहे हैं और http://airindia.com और हमारे एक्स हैंडल (https://x.com/airindia) पर जल्द से जल्द आगे की अपडेट साझा करेंगे।"

एयर इंडिया ने क्या पोस्ट किया?

वहीं, एयर इंडिया ने एक अन्य पोस्ट में लिखा "एयर इंडिया पुष्टि करता है कि अहमदाबाद से लंदन जाने वाली फ्लाइट AI171 टेक ऑफ के बाद दुर्घटना का शिकार हो गई। 

बोइंग 787-8 फ्लाइट अहमदाबाद से एक बजकर 38 मिनट पर चली थी, जिसमें 242 यात्री और क्रू सदस्य सवार थे। इनमें से 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, एक कनाडाई और सात पुर्तगाली नागरिक सवार थे। 

घायलों को पास के अस्पताल में ले जाया जा रहा है। 

हमने अधिक जानकारी उपलब्ध कराने के लिए एक समर्पित यात्री हॉटलाइन नंबर 1800 5691 444 भी स्थापित किया है।

एयर इंडिया घटना की जांच कर रहे अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग कर रही है। 

एयर इंडिया अपने एक्स हैंडल (https://x.com/airindia) और http://airindia.com पर नियमित अपडेट के माध्यम से आगे की जानकारी जारी करेगी।"

नागरिक उड्डयन मंत्री 

वहीं, इस घटना पर नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा कि वह परिस्थिति को नजर रख रहे हैं और उन्होंने सभी विमानन और आपातकालीन प्रतिक्रिया एजेंसियों को त्वरित और समन्वित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। 

उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "मेरी संवेदनाएँ और प्रार्थनाएँ विमान में सवार सभी लोगों और उनके परिवारों के साथ हैं।"

वहीं पीएम नरेंद्र मोदी ने भी नागरिक उड्डयन मंत्री से बात की है और स्थिति का जायजा लिया है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article