दिल्ली से पेरिस जा रही Air India की फ्लाइट सुरक्षा खामियों के चलते की गई रद्द

एयर इंडिया की फ्लाइट को उड़ान से पूर्व जांच में तकनीकी खामियों के चलते रद्द करना पड़ा। इससे पहले सुबह अहमदाबाद से लंदन जा रही फ्लाइट को भी सुरक्षा कारणों से रद्द करना पड़ा था।

air india flight from delhi to paris cancelled after found technical glitch

दिल्ली से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट रद्द Photograph: (आईएएनएस)

नई दिल्लीः दिल्ली से पेरिस जा रही एयर इंडिया (Air India) की फ्लाइट को उड़ान से पहले की जाने वाली जांच में खामियों के चलते रद्द करना पड़ा। एयर इंडिया  की मंगलवार को दूसरी फ्लाइट रद्द की गई है। इससे पहले अहमदाबाद से लंदन जाने वाली फ्लाइट को भी सुरक्षा खामियों के चलते रद्द करना पड़ा था।

एयर इंडिया के प्रवक्ता के मुताबिक, फ्लाइट संख्या AI 143 दिल्ली से पेरिस जा रही थी और इसे रद्द करना पड़ा। 

Air India के प्रवक्ता ने क्या कहा?

इस संबंध में समाचार एजेंसी एएनआई ने एयर इंडिया के प्रवक्ता के हवाले से लिखा " 17 जून को दिल्ली से पेरिस जाने वाली फ्लाइट AI143 रद्द कर दी गई है। उड़ान से पहले की जाने वाली अनिवार्य चेक में समस्या पाई गई है जिसे वर्तमान में संबोधित किया जा रहा है। हालांकि, पेरिस चार्ल्स डी गॉल (सीडीजी) एयरपोर्ट रात के संचालन पर प्रतिबंध के तहत आने वाली उड़ान को देखते हुए उक्त उड़ान को रद्द कर दिया गया है... हम होटल में ठहरने की व्यवस्था कर रहे हैं और यात्रियों द्वारा विकल्प चुनने पर रद्दीकरण या मानार्थ पुनर्निर्धारण पर पूर्ण धनवापसी की पेशकश कर रहे हैं। नतीजतन, 17 जून, 2025 को पेरिस से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट AI142 भी रद्द कर दी गई है।"

इससे पहले आज दिन में अहमदाबाद से लंदन जाने वाली फ्लाइट भी रद्द करनी पड़ी थी। हिंदुस्तान टाइम्स ने अहमदाबाद एयरपोर्ट के एक अधिकारी के हवाले से लिखा कि अहमदाबाद-लंदन फ्लाइट (AI 159) को बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान की अनुपलब्धता के कारण रद्द कर दिया गया था। 

अहमदाबाद विमान क्रैश के बाद कई उड़ानें हुईं रद्द

इससे पहले सैन-फ्रांसिस्को से मुंबई जा रही फ्लाइट में तकनीकी खराबी के चलते इसे कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस एयरपोर्ट पर लैंडिंग करानी पड़ी। रिपोर्ट के मुताबिक, इंजन में खराबी के चलते फ्लाइट को रोकना पड़ा। 

अहमदाबाद में विमान क्रैश होने के बाद एयर इंडिया की कई उड़ानें या तो रद्द की गई हैं या फिर मार्ग परिवर्तन किया गया है। बीते सोमवार को ब्रिटिश एयरवेज, लुफ्थांसा और एयर इंडिया द्वारा संचालित कम से कम तीन 787 ड्रीमलाइनर विमानों को टेकऑफ के बाद मूल एयरपोर्ट पर वापस ले जाया गया।

इसमें से एक फ्लाइट हांग कांग से दिल्ली की भी थी। इस फ्लाइट को भी तकनीकी खामियों के चलते वापस लौटना पड़ा था। वहीं, एक फ्लाइट ब्रिटिश एयरवेज की थी जो लंदन से चेन्नई जा रही थी। तकनीकी खराबी के चलते इसे भी वापस लंदन एयरपोर्ट पर जाना पड़ा। वहीं, लुफ्थांसा की फ्लाइट फ्रैंकफर्ट से हैदराबाद जा रही थी। इसे हैदराबाद एयरपोर्ट की तरफ से बम की धमकी मिलने की वजह से लैंडिंग क्लियरेंस नहीं मिली थी और इसे रुकना पड़ा था। 

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article