Thursday, October 16, 2025
Homeस्वास्थ्यकितना खतरनाक है कोविड का नया वैरिएंट FLiRT? महाराष्ट्र में दर्ज हुए...

कितना खतरनाक है कोविड का नया वैरिएंट FLiRT? महाराष्ट्र में दर्ज हुए कई मामले, जानें इसके लक्षण?

मुंबईः अमेरिका में तेजी से पैर पसार रहे कोविड के नए वैरिएंट FLiRT ने अब भारत में भी दस्तक दे दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, महाराष्ट्र के कई शहरों में इसके कुल 91 मरीज पाए गए हैं। कोविड का नया वैरिएंट FLiRT  ओमिक्रान का सब वैरिएंट (KP.2) है। इसकी पहचान पहली बार जनवरी में हुई थी और अप्रैल तक, यह वैरिएंट अमेरिका में प्रमुख रूप से फैल चुका था। अब इसके मामले महाराष्ट्र के पुणे, ठाणे, अमरावती, औरंगाबाद, सोलापुर, अहमदनगर, नाशिक, लातूर और सांगली में मामले भी पाए गए हैं।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, पुणे में लगभग 50 मामले सामने आए हैं जबकि ठाणे में 20 मामले सामने आए हैं। पुणे और ठाणे के अलावा अमरावती और औरंगाबाद से सात-सात मामले सामने आए हैं। सोलापुर में दो मामले सामने आए हैं, वहीं अहमदनगर, नासिक, लातूर और सांगली में वैरिएंट का एक-एक मामला सामने आया है। मुंबई से किसी भी मामले की पहचान नहीं की गई है।

क्या है FLiRT? 

FLiRT (Fluorescence-based In Situ Real-time Tracking) SARS-CoV-2 वायरस का ही एक नया सब-वेरिएंट है। यह ओमिक्रॉन के BA.5 सब-वैरिएंट से निकला है। वेटरन्स अफेयर्स सेंट लुइस हेल्थकेयर सिस्टम के अनुसंधान और विकास प्रमुख डॉ. जियाद अल-अली के मुताबिक, इस बार हमें किसी इकलौते म्यूटेंट (रूप) की चिंता नहीं है, बल्कि म्यूटेंट्स का एक पूरा समूह है जिन्हें मिलाकर FLiRT नाम दिया गया है। KP.2 और KP.1.1 इन म्यूटेंट्स में से हैं और अमेरिका में फिलहाल हर चार में से एक कोविड मामले का यही कारण बन रहे हैं। इन म्यूटेशन के नाम पर ही मिलने वाले अक्षरों को जोड़कर उनका नाम FLiRT रखा गया है। FLiRT वेरिएंट दरअसल JN.1 वेरिएंट का ही वंशज है।

क्या FLiRT से डरने की जरूरत है?

राज्य के जीनोम अनुक्रमण समन्वयक डॉ. कार्यकार्टे के अनुसार, अस्पताल में भर्ती होने या गंभीर मामलों में कोई आनुपातिक वृद्धि नहीं हुई है। सर गंगा राम अस्पताल के आंतरिक चिकित्सा, डॉ. ऋषिकेश देसाई ने फाइनेंशियल एक्सप्रेस को बताया कि कोविड 19 के मामलों में कमी आई है लेकिन हाल के दिनों में अमेरिका में मामलों की संख्या में वृद्धि हुई है।

डॉ. ऋषिकेश देसाई ने कहा कि जो नया वैरिएंट देखा गया उसे FLiRT कहा जा रहा है। जो ओमिक्रॉन JN.1 का एक रूप है। पिछली सर्दियों में JN.1 बहुत सारे मामलों का कारण बना था। लेकिन किसी भी मरीज को अस्पताल में भर्ती नहीं होना पड़ा। हालांकि देसाई ने कहा कि यह पिछले ओमीक्रॉन सब-वेरिएंट की तुलना में अधिक संक्रामक बताया गया है। डॉ. जियाद अल-अली ने न्यूयॉर्क टाइम्स से बातचीत में कहा कि नए वैरिएंट म्यूटेंट का एक समूह हैं। इससे चिंतित होने की जरूरत नहीं है।

कोविड के नए वैरिएंट FLiRT के क्या हैं लक्षण?

FLiRT के लक्षण भी कोविड-19 से मिलते जुलते हैं। इसके लक्षणों में- बुखार, खांसी, थकान, गले में खराश, नाक बहना, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द, स्वाद और गंध में कमी शामिल हैं। कई व्यक्तियों में दस्त, मतली और उल्टी जैसे लक्षण भी हो सकते हैं।

अनिल शर्मा
अनिल शर्माhttp://bolebharat.com
दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में उच्च शिक्षा। 2015 में 'लाइव इंडिया' से इस पेशे में कदम रखा। इसके बाद जनसत्ता और लोकमत जैसे मीडिया संस्थानों में काम करने का अवसर मिला। अब 'बोले भारत' के साथ सफर जारी है...
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

डॉ उर्वशी on कहानीः इरेज़र
मनोज मोहन on कहानीः याद 
प्रकाश on कहानीः याद 
योगेंद्र आहूजा on कहानीः याद 
प्रज्ञा विश्नोई on कहानीः याद 
डॉ उर्वशी on एक जासूसी कथा