Thursday, October 16, 2025
HomeभारतDelhi-NCR में अब बढ़ेगी गर्मी, IMD ने क्या बताया?

Delhi-NCR में अब बढ़ेगी गर्मी, IMD ने क्या बताया?

नई दिल्लीः दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले लोगों के लिए जून की शुरुआत काफी अच्छी रही। शुरुआती दिनों में हल्की बारिश हुई। इस दौरान ठंडी हवाएं भी चलती रहीं जिससे गर्मी कम रही और तापमान भी 30-35 डिग्री के आसपास रहा। हालांकि, 5 जून से तापमान बढ़ने की उम्मीद है और अगले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना बिल्कुल नहीं है। 

आने वाले 4-5 दिनों में पारा ऊपर चढ़ेगा जिससे झुलसाने वाली गर्मी होगी। इस दौरान तापमान 40 डिग्री के पार जा सकता है। वहीं रात का तापमान भी बढ़ने की संभावना है। अभी रात का तापमान 22 डिग्री के आसपास रहता है। वहीं, भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में रात का तापमान बढ़कर 29 डिग्री के आसपास होने की संभावना है। 

दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा आज का मौसम?

दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग इलाकों में आज का तापमान 33-35 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। वहीं, रात के समय यह तापमान 22-24 डिग्री रहने की संभावना है। 

जून के शुरुआती दिनों में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलती रहीं। इसके साथ ही बादल भी छाए रहे। लेकिन अगले कुछ दिनों तक 10-20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इससे तेज गर्मी होने की संभावना है। वहीं, इन दिनों में बादल भी नहीं दिखाई देंगे।

मौसम विभाग के मुताबिक, 10 जून तक बारिश की संभावना बहुत कम है। ऐसे में इन दिनों में लोगों को तेज गर्मी और उमस का सामना करना पड़ेगा। ऐसे में गर्मी से राहत के लिए घर से बाहर निकलने पर धूप का चश्मा और गमछा आदि लेकर चलें। वहीं, पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें जिससे डिहाइड्रेटेड नहीं होंगे और एनर्जेटिक रहेंगे। 

मानसून कब आएगा?

वहीं, दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में मानसून 25 जून तक आने की संभावना है। गौरतलब है कि इस बार मानसून समय से पहले केरल के तट पर पहुंचा है। ऐसे में इस वर्ष सामान्य से अधिक बारिश की उम्मीद है। इससे कृषि क्षेत्र में फायद होगा। हालांकि, समय से पहले मानसून आने की वजह से मई महीने में दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर के राज्यों में भारी बारिश हुई है जिससे जानमाल का नुकसान हुआ है। 

कर्नाटक में भारी बारिश और बाढ़ के चलते 70 से अधिक लोगों ने जान गंवाई है। वहीं, पूर्वोत्तर के राज्यों असम, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, नागालैंड में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण 30 से अधिक लोगों की मौत हुई है। 

अमरेन्द्र यादव
अमरेन्द्र यादव
लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई। जागरण न्यू मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम करने के बाद 'बोले भारत' में कॉपी राइटर के रूप में कार्यरत...सीखना निरंतर जारी है...
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

डॉ उर्वशी on कहानीः इरेज़र
मनोज मोहन on कहानीः याद 
प्रकाश on कहानीः याद 
योगेंद्र आहूजा on कहानीः याद 
प्रज्ञा विश्नोई on कहानीः याद 
डॉ उर्वशी on एक जासूसी कथा