Thursday, October 16, 2025
Homeभारतमुंबईः गूगल मैप्स ने बताया गलत रास्ता, खाई में गिरी कार, महिला...

मुंबईः गूगल मैप्स ने बताया गलत रास्ता, खाई में गिरी कार, महिला ड्राइवर को बचाया गया

मुंबईः नवी मुंबई में एक महिला चालक की कार एक खाई में गिर गई। महिला गूगल मैप्स के बताए रास्ते के अनुसार जा रही थी, तभी यह घटना घटी। यह घटना तब घटी जब वह बेलापुर से उल्वे जा रही थी। 

महिला को बेलापुर में बे ब्रिज से जाना था लेकिन गूगल मैप्स ने उसे पुल के नीचे ध्रुवतारा जेट्टी की ओर जाने वाला रास्ता बताया। महिला गूगल मैप द्वारा बताए जा रहे निर्देशों का पालन करती रही और पानी में जा गिरी। 

समुद्री सुरक्षा अधिकारियों ने महिला को बचाया

समुद्री सुरक्षा अधिकारियों ने कार गिरते देखकर महिला को खाई से बाहर निकाला। महिला पानी में ऊपर तैर रही थी। उसे कुछ समय बाद बचा लिया गया और वह घायल नहीं थी। उसकी कार को भी खाई से निकाल लिया गया। 

अधिकारियों ने क्रेन का इस्तेमाल करके खाई से कार को बाहर निकाला। ऐसा पहली बार नहीं जब गूगल मैप्स ने गलत रास्ता बताया हो और दुर्घटना घटी हो।

इसी तरह की अन्य घटनाएं

बीते साल गूगल मैप्स के बताए रास्ते से जा रहे तीन युवकों की जान चली गई थी। यह हादसा फरीदपुर में हुआ था। इन लोगों ने कार एक क्षतिग्रस्त पुल पर चढ़ा दी और 50 फीट गहरी नदी में जा गिरे। युवक बरेली से बदायूं के दातागंज जा रहे थे। 

यह भी पढ़ें – बरेली की पहेली में लापता मार्गदर्शक

वहीं, गूगल ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि वह जांच में अधिकारियों की सहायता कर रहा है। गूगल ने कहा “हमारी गहरी संवेदनाएं पीड़ितों के परिवार के साथ हैं। हम अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और मामले की जांच में सहयोग दे रहे हैं।”

इसी तरह की एक अन्य घटना में पर्यटकों के एक समूह की कार केरल की उफनती नदी में जा गिरी। ये लोग भी गूगल मैप्स का इस्तेमाल कर रहे थे। अधिकारियों के मुताबिक, जिस रास्ते पर वे लोग सफर कर रहे थे वह पानी से भरी हुई थी। और चूंकि पर्यटकों को इसकी जानकारी नहीं थी, इसलिए उनकी कार नदी में जा गिरी। कार में सवार चारों लोग सुरक्षित बच निकलने में कामयाब रहे।

अमरेन्द्र यादव
अमरेन्द्र यादव
लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई। जागरण न्यू मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम करने के बाद 'बोले भारत' में कॉपी राइटर के रूप में कार्यरत...सीखना निरंतर जारी है...
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

डॉ उर्वशी on कहानीः इरेज़र
मनोज मोहन on कहानीः याद 
प्रकाश on कहानीः याद 
योगेंद्र आहूजा on कहानीः याद 
प्रज्ञा विश्नोई on कहानीः याद 
डॉ उर्वशी on एक जासूसी कथा