Friday, October 17, 2025
HomeकारोबारGold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना तो ऑल-टाइम हाई पर पहुंची चांदी

Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना तो ऑल-टाइम हाई पर पहुंची चांदी

नई दिल्लीः सोना खरीदारों के लिए खुशखबरी है। पीली धातु की कीमत में मंगलवार को 200 रुपए से अधिक की गिरावट देखने को मिली है। वहीं, चांदी ने नया ऑल-टाइम हाई बनाया है। इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम 226 रुपए कम होकर 99,147 रुपए हो गया है, जो कि पहले 99,373 रुपए था।

22 कैरेट के सोने का दाम कम होकर 90,819 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 91,026 रुपए था। वहीं, 18 कैरेट के सोने की कीमत 74,530 रुपए प्रति 10 ग्राम से कम होकर 74,360 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है।

सोने के विपरीत चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। चांदी का दाम 2,148 रुपए बढ़कर 1,09,100 रुपए प्रति किलो हो गया है, जो कि पहले 1,06,952 रुपए प्रति किलो था।

सोने और चांदी में तेजी

वायदा बाजार में सोने और चांदी दोनों में तेजी देखने को मिली है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने के 5 अगस्त 2025 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 0.02 प्रतिशत बढ़कर 99,202 रुपए और चांदी के 4 जुलाई 2025 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 1.91 प्रतिशत बढ़कर 1,08,600 रुपए थी।

जानकारों के मुताबिक, सोने और चांदी की कीमतों में तेजी की वजह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अस्थिरता होना है। वहीं, ब्याज दरों पर फेड के निर्णय पर निवेशकों ही निगाहें टिकी हुई हैं। 

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने और चांदी दोनों में विपरीत कारोबार हो रहा है। खबर लिखे जाने तक कॉमेक्स पर सोना करीब 0.40 प्रतिशत गिरकर 3,404.67 डॉलर प्रति औंस और चांदी 1.65 प्रतिशत बढ़कर 37.055 डॉलर प्रति औंस पर थी।

1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 22,985 रुपए या 30.17 प्रतिशत बढ़कर 99,147 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 19,543 रुपए या 26.83 प्रतिशत बढ़कर 1,09,100 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गया है।

 

IANS
IANS
Indo-Asian News Service (IANS) भारत की एक निजी समाचार एजेंसी है। यह विभिन्न विषयों पर समाचार, विश्लेषण आदि प्रदान करती है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

डॉ उर्वशी on कहानीः इरेज़र
मनोज मोहन on कहानीः याद 
प्रकाश on कहानीः याद 
योगेंद्र आहूजा on कहानीः याद 
प्रज्ञा विश्नोई on कहानीः याद 
डॉ उर्वशी on एक जासूसी कथा