Friday, October 17, 2025
HomeकारोबारGold Rate Today: सोने में तेजी लौटी, 800 रुपए प्रति 10 ग्राम...

Gold Rate Today: सोने में तेजी लौटी, 800 रुपए प्रति 10 ग्राम बढ़ी कीमत…चांदी में भी उछाल

नई दिल्ली: भारी गिरावट के बाद सोने और चांदी की कीमतों में मंगलवार को तेजी देखने को मिली है। इस कारण 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत एक बार फिर से करीब 94,000 रुपए और चांदी का दाम 96,000 रुपए प्रति किलो से अधिक हो गया है। 

इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, आज 24 कैरेट के सोने का दाम 866 रुपए बढ़कर 93,942 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 93,076 रुपए पर था।

इसके अलावा 22 कैरेट गोल्ड का दाम 793 रुपए बढ़कर 86,051 रुपए प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट गोल्ड का रेट 650 रुपए बढ़कर 70,457 रुपए हो गया है।

चांदी की कीमत 2200 रुपये से ज्यादा बढ़ी

सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है। एक किलो चांदी की कीमत 2,255 रुपए बढ़कर 96,350 रुपए प्रति किलो हो गई है, जो कि पहले 94,095 रुपए प्रति किलो थी।

घरेलू के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी थी। कॉमेक्स पर सोना करीब एक प्रतिशत की तेजी के साथ 3,258 डॉलर प्रति औंस और चांदी 2 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ 33.31 डॉलर प्रति औंस पर थी।

हाजिर के साथ वायदा बाजार में तेजी देखने को मिल रही है। दोपहर तक मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का 5 जून 2025 का कॉन्ट्रैक्ट 1.06 प्रतिशत की तेजी के साथ 93,888 रुपए पर था। चांदी का 4 जुलाई 2025 का कॉन्ट्रैक्ट 2.26 प्रतिशत की बढ़त के साथ 97,499 रुपए पर था।

सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली थी। इस दौरान 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम 3,340 रुपए घटकर 93,076 रुपए हो गया था। वहीं, चांदी की कीमत 1,631 रुपए कम होकर 94,095 रुपए प्रति किलो हो गई थी। इस गिरावट की वजह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अस्थिरता कम होना था।

IANS
IANS
Indo-Asian News Service (IANS) भारत की एक निजी समाचार एजेंसी है। यह विभिन्न विषयों पर समाचार, विश्लेषण आदि प्रदान करती है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

डॉ उर्वशी on कहानीः इरेज़र
मनोज मोहन on कहानीः याद 
प्रकाश on कहानीः याद 
योगेंद्र आहूजा on कहानीः याद 
प्रज्ञा विश्नोई on कहानीः याद 
डॉ उर्वशी on एक जासूसी कथा