कौन हैं Miss World 2025 की भारतीय कंटेस्टेंट नंदिनी गुप्ता

इस मंच पर इस साल भारत की तरफ से नंदिनी गुप्ता प्रतिनिधित्व कर रही हैं। ऐसे में बहुत से लोग यह जानना चाहते हैं कि, आखिर नंदिनी गुप्ता हैं कौन और यहां तक का इनका सफर कैसा रहा? तो चलिए इसके बारे में जानते हैं।

Photo Credit : सोशल मीडिया

कौन हैं Miss World 2025 की भारतीय कंटेस्टेंट नंदिनी गुप्ता

13 सितंबर 2003 को जन्मी नंदिनी गुप्ता राजस्थान के कोटा की रहने वाली हैं। कोटा के सेंट पॉल स्कूल से पढ़ाई करने वाली नंदिनी फिलहाल मुंबई के लाला लाजपत राय कॉलेज से बिजनेस मैनेजमेंट में ग्रेजुएशन कर रही हैं।

Photo Credit : सोशल मीडिया

महज 19 साल की उम्र में नंदिनी ने फेमिना मिस इंडिया 2023 का खिताब अपने नाम कर लिया। इससे पहले वह फेमिना मिस राजस्थान भी रह चुकी हैं। वहीं अब 21 साल की उम्र में वह मिस वर्ल्ड के मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।

Photo Credit : सोशल मीडिया

10 साल की उम्र से ही नंदिनी का सपना मिस इंडिया बनने का था। उन्होंने हमेशा अपने आत्मविश्वास और कड़ी मेहनत से खुद को साबित किया। उनका मानना ​​है कि अगर आप खुद को बदल सकते हैं, तो आप दुनिया को भी बदल सकते हैं।

Photo Credit : सोशल मीडिया

बता दें कि, नंदिनी गुप्ता की सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर उनके 1. 37 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वह वहां अपनी मॉडलिंग, शूट और प्रेजेंटेशन से जुड़े अपडेट शेयर करती रहती हैं।

Photo Credit : सोशल मीडिया

नंदिनी गुप्ता न सिर्फ खूबसूरत हैं, बल्कि वह बुद्धिमत्ता और सामाजिक जागरूकता में भी आगे हैं। उन्होंने खुद को अंतरराष्ट्रीय मंच के लिए बखूबी तैयार किया है। उनका व्यक्तित्व और जवाब देने का तरीका सभी को प्रभावित करता है।

Photo Credit : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि भारत ने अब तक 6 बार मिस वर्ल्ड का खिताब जीता है। सबसे पहले भारत की रीता फारिया ने साल 1966 में भारत के नाम इस खिताब (Bharat Ki Pehali Miss World Kaun Thi) को करके इतिहास रचा था

Photo Credit : सोशल मीडिया

कौन हैं Miss World 2025 की भारतीय कंटेस्टेंट नंदिनी गुप्ता

बता दें कि, नंदिनी गुप्ता को डांस करना, फिल्में देखना और घूमना काफी पसंद है। वह ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा को अपना आइडल मानती हैं। वहीं, अब हर किसी की निगाहें नंदिनी गुप्ता और इस प्रतियोगिता पर टिकी हुई है और लोग दुआएं कर रहे हैं।

Photo Credit : सोशल मीडिया