रणवीर इलाहाबादिया मामले में अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने क्या कहा है?

पंकज त्रिपाठी ने कहा, अगर स्पष्ट सेंसरशिप नहीं है, तो इसका मतलब यह नहीं कि आप मनोरंजन के नाम पर कुछ भी कह सकते हैं। थोड़ा मजाक करना ठीक है, लेकिन बेतुकी बातें बोलकर घमंड दिखाना बिल्कुल गलत है।

India Got Latent, Pankaj Tripathi,  Ranveer Allahabadia case, Pankaj Tripathi on Ranveer Allahabadia case, पंकज त्रिपाठी ने रणवीर इलाहाबादिया मामले में क्या कहा,

पंकज त्रिपाठी और रणवीर इलाहाबादिया। Photograph: (ग्रोक/X)

मुंबईः मशहूर अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने हाल ही में स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना के शो इंडियाज गॉट लैटेंट को लेकर चल रहे विवाद पर अपनी राय साझा की है। इस शो में रैना द्वारा किए गए विवादित बयानों के कारण उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

 इसके अलावा, इस मामले में रणवीर इलाहाबादिया और अन्य कई लोगों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की गई है। रणवीर इलाहाबादिया ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है और उनके खिलाफ दर्ज की गई कई एफआईआर से राहत की मांग की है। 

'सांस्कृतिक और सामाजिक मूल्यों की समझ होनी चाहिए'

एक प्रमोशनल इनवेंट के दौरान स्क्रीन को दिए इंटरव्यू में पंकज त्रिपाठी ने कहा कि "यह इंटरनेट की दुनिया है, और यहां हर किसी की अपनी एक राय होती है। इंटरनेट एक ऐसा मंच है जहां कई लोग अचानक प्रसिद्ध हो जाते हैं और लोकप्रियता हासिल कर लेते हैं। लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या इनमें समझदारी भी है? क्या ये प्रसिद्ध लोग साहित्य या सामाजिक बुद्धिमत्ता का ज्ञान रखते हैं? समाज में रहने वाले हर व्यक्ति को सांस्कृतिक और सामाजिक मूल्यों की समझ होनी चाहिए।"

"मनोरंजन के नाम पर कुछ भी बोलना सही नहीं"

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए त्रिपाठी ने कहा, "अगर स्पष्ट सेंसरशिप नहीं है, तो इसका मतलब यह नहीं कि आप मनोरंजन के नाम पर कुछ भी कह सकते हैं। थोड़ा मजाक करना ठीक है, लेकिन बेतुकी बातें बोलकर घमंड दिखाना बिल्कुल गलत है। सबसे महत्वपूर्ण यह है कि आपका मजाक पूरी तरह अर्थहीन न हो। इन बातों पर ध्यान दिया जाना चाहिए। आजकल कोई भी वायरल हो सकता है, लेकिन एक वायरस की तरह, वह कुछ समय बाद गायब हो जाएगा और हम आगे बढ़ जाएंगे।"

पंकज त्रिपाठी ने कहा- बोलने से पहले सोचें

पंकज त्रिपाठी ने प्रसिद्धि और सफलता के साथ आने वाली जिम्मेदारी पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि सफलता कई चीजों पर निर्भर करती है। मैं इस बहस में नहीं पड़ना चाहता कि कौन सही है और कौन गलत। लेकिन अगर आपके पास शब्दों की शक्ति है, तो आपको यह समझना चाहिए कि आप क्या कह रहे हैं, क्योंकि लोग इससे प्रभावित होते हैं। आपको जिम्मेदारी और सावधानी के साथ बोलना चाहिए।

इस विवाद के चलते इंडियाज गॉट लैटेंट में की गई टिप्पणियों ने सोशल मीडिया पर बड़े पैमाने पर बहस छेड़ दी है। कई बॉलीवुड हस्तियां भी इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दे चुकी हैं, खासकर रणवीर अल्लाबादिया के माता-पिता पर की गई टिप्पणियों को लेकर। आलोचनाओं के बाद रणवीर ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर माफी भी मांगी थी। 

रणवीर ने कहा था कि उनकी टिप्पणी 'अनुचित और असंवेदनशील' थी। वीडियो में रणवीर ने माफी मांगते हुए कहा था, "मेरी टिप्पणी सिर्फ अनुचित ही नहीं थी, बल्कि मजाकिया भी नहीं थी। कॉमेडी मेरा क्षेत्र नहीं है, मैं बस माफी मांगने के लिए आया हूं।"

महाराष्ट्र सरकार ने शुरू की जांच

इस बीच, महाराष्ट्र सरकार ने इलाहाबादिया से जुड़े विवाद की जांच शुरू कर दी है। राज्य के सांस्कृतिक विभाग के मंत्री आशीष शेलार को इस मामले की जांच का जिम्मा सौंपा गया है। विभाग को 'इंडियाज गॉट लैटेंट' नामक शो और इसी तरह के अन्य कार्यक्रमों को बिना उचित अनुमति चलाने और उनमें कथित अभद्रता को लेकर कई शिकायतें मिली हैं। मुंबई पुलिस ने रणवीर इलाहाबादिया को शनिवार को पेश होने का नोटिस भेजा है। शुक्रवार को मुंबई और असम पुलिस की टीमें उनके घर पहुंची, लेकिन फ्लैट बंद मिला।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article