Read Full Story
टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल से गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
Read Full Story
हिना और रॉकी ने एक इंटीमेट सेरेमनी में कोर्ट मैरिज की। हिना ने अपनी शादी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की, जिसमें वह मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की ओपल ग्रीन साड़ी पहने नजर आ रही हैं।
Read Full Story
शादी की तस्वीरों में हिना और रॉकी एक-दूसरे को प्यार से निहारते हुए और एक-दूसरे के हाथों पर किस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। रॉकी ने हिना को पायल पहनाई, और दोनों की तस्वीरें बेहद प्यारी हैं।
Read Full Story
हिना ने अपनी शादी के पोस्ट में एक इमोशनल कैप्शन लिखा, जिसमें उन्होंने कहा कि 'दो अलग-अलग दुनियाओं से, हमने प्यार की एक दुनिया बनाई।'
Read Full Story
हिना ने आगे लिखा कि उन्होंने सभी बाधाओं को पार करते हुए एक-दूसरे के साथ रहने का निर्णय लिया है और अब उनका मिलन प्यार और कानून में हमेशा के लिए सील हो गया है।
Read Full Story
उन्होंने अपने प्रशंसकों से आशीर्वाद और बधाई की कामना की है, और कहा कि वे अब पत्नी और पति के रूप में एक नई शुरुआत कर रहे हैं।
Read Full Story
हिना खान के इस पोस्ट पर फैंस भी प्यार लुटाने से पीछे नहीं रहे। एक यूजर ने लिखा, "आप दोनों ने कभी भी एक-दूसरे पर गिवअप नहीं किया। मैं आप दोनों के लिए बहुत खुश हूं"। बिपाशा बसु ने लिखा, "खुशियां अब जिंदगी भर साथ रहेंगी"। इसके अलावा हिना को रोहन मेहरा, किश्वरमर्चेंट, आमिर अली, सुरभि ज्योति जैसे सितारों ने उन्हें बधाई दी।
Read Full Story