अनुराग कश्यप के ब्राह्मणों पर विवादित टिप्पणी मामले में मनोज मुंतशिर की एंट्री

ब्राह्मण समुदाय को लेकर अनुराग कश्यप की टिप्पणी को लेकर जारी विवाद में अब मनोज मुंतशिर की एंट्री हो गई। मनोज ने अनुराग को चेतावनी देते हुए इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया।

manoj mutshir entry in anurag kashyap controversial comment over brahmin community

अनुराग कश्यप को मनोज मुंतशिर ने दी चेतावनी Photograph: (X)

मुंबईः फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप ब्राह्मणों को लेकर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं। इस बीच लेखक और गीतकार मनोज मुंतशिर की इसमें एंट्री हो गई है। मनोज ने इस बारे में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए अनुराग को चेतावनी दी है। 

इस वीडियो में मनोज ने कहा "अगर आपकी आमदनी कम है तो अपने खर्चों पर लगाम लगाइए और अगर आपकी जानकारी कम है तो अपने शब्दों पर लगाम लगाइए -अनुराग कश्यप आपकी आमदनी और जानकारी दोनों सीमित हैं। ब्राह्मण विरासत को एक इंच भी गंदा करने की हिम्मत आपमें नहीं है - हालाँकि, जैसा कि आपने अपनी इच्छा व्यक्त की है, मैं आपके घर कुछ तस्वीरें भेजना चाहता हूँ - फिर आप तय करें कि आप अपना गंदा पानी किस पर डालना चाहते हैं (पेशाब करना चाहते हैं)।"

इसके साथ ही मनोज ने अपने वीडियो में ब्राह्मण समुदाय के कुछ महान लोगों के नाम गिनाए जिनमें गोस्वामी तुलसीदास , आदि शंकराचार्य, चंद्रशेखर आजाद, अटल बिहारी वाजपेयी और अन्य लोगों के नाम शामिल हैं। 

 मनोज ने कहा, "ब्राह्मणों की शानदार विरासत के सामने आप जैसे अनगिनत नफरत करने वाले खत्म हो जाएंगे।" इसके बाद उन्होंने कहा, "मैं एक ब्राह्मण हूं और आपको खुली चुनौती देता हूं- मेरे द्वारा दिए गए 21 नामों में से एक नाम चुनें और मैं आपको उसकी तस्वीर जरूर भेजूंगा और अगर आप अपनी बात पर अमल नहीं कर सकते तो बेहतर है कि अपनी हद में रहना सीखें।"

क्या है पूरा विवाद? 

दरअसल, अनुराग कश्यप की फिल्म 'फुले' 11 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी लेकिन सीबीएफसी द्वारा कुछ सीन को हटाने के निर्देशों के चलते इसकी रिलीज डेट बढ़ाकर 25 अप्रैल करनी पड़ी। इसके बाद अनुराग ने कहा कि फिल्म महापुरुषों पर बनी है इसलिए इसे दिखाना चाहिए। 

फिल्म को लेकर ब्राह्मण समुदाय के लोगों ने आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा गया था उन्हें नकारात्मक रूप से दिखाया गया है। इस बाबत अनुराग ने इंस्टाग्राम पर स्टोरीज भी शेयर की थी। इन स्टोरीज पर लोगों ने कमेंट किया जिसमें एक कमेंट में अनुराग के लिए लिखा गया था कि ब्राह्मण तुम्हारे बाप हैं। इस कमेंट पर अनुराग ने ब्राह्मण समुदाय पर विवादित टिप्पणी की थी। 

हालांकि विवाद बढ़ने के बाद अनुराग ने माफी मांग ली थी। इसके साथ ही अनुराग ने कहा था कि माफी सिर्फ एक लाइन के लिए मांग रहा हूं जिसे गलत तरीके से पेश किया गया। अनुराग ने यह भी कहा था कि उनकी परिवार की महिलाओं को रेप की धमकियां मिल रही थीं। 

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article