नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का हार्ट अटैक से निधन हो गया। यह घटना मैच के दौरान हुई जब वह पोलो खेल रहे थे तभी उनको दिल का दौरा पड़ा। हालांकि उनको तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। दिवंगत संजय कपूर के कई फ्रेंड्स ने सोशल मीडिया पर उनकी मौत पर दुख जताया है। 

मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है

संजय कपूर के करीबी रहे अभिनेता सुहेल सेठ ने इंटरनेट मीडिया पर यह खबर साझा की है। सुहेल ने एक्स पर लिखा, संजय कपूर के निधन पर गहरा दुख हुआ, गुरुवार सुबह इंग्लैंड में उनका निधन हो गया। उनके परिवार और सहयोगियों के प्रति गहरी संवेदना है। संजय कपूर की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। वह एक उद्योगपति और सिक्सट इंडिया के सीईओ थे। उनकी शादी पहले करिश्मा से हुई थी, जिनसे उनके दो बच्चे हैं, बेटी समायरा और बेटा कियान।

संजय कपूर का आखिरी पोस्ट

अपनी मौत के कुछ घंटे पहले ही संजय कपूर ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल के जरिए अपना आखिरी पोस्ट किया था। उन्होंने 12 जून को अहमदाबाद में हुई एयर इंडिया विमान दुर्घटना को लेकर दुख जताया। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा था- “अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान दुर्घटना की भयानक खबर देखी। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं सभी पीड़ित परिवारों के साथ हैं। ईश्वर उन्हें इस मुश्किल घड़ी में हिम्मत दे”।

करिश्मा कपूर और संजय कपूर का तलाक क्यों हुआ?

संजय कपूर बिजसनेमैन थे।  वे सोना कॉमस्टार के चेयरमैन थे और भारतीय ऑटोमोटिव इंडस्ट्री के लीडर्स में गिने जाते थे।  पोलो के शौकीन, वे सोना पोलो टीम के मालिक थे और इस खेल में एक्टिवली पार्टिसिपेट करते थे, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दोनों टूर्नामेंटों में हिस्सा लेते थे। करिश्मा कपूर और संजय कपूर ने साल 2003 में शादी की थी, लेकिन उनकी शादी में कई सालों तक परेशानियां आईं और आखिरकार 2014 में एक कड़वे अलगाव के साथ ये अलग हो गए थे।  इस जोड़ी के दो बच्चे एक बेटी समायरा और एक बेटा कियान है।