अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के पिता की मौत सुसाइड या हादसा? जानें मुंबई पुलिस ने क्या कहा

पिछले साल मलाइका अरोड़ा और उनकी मां को मुंबई के एक अस्पताल के बाहर अनिल अरोड़ा से मिलते देखा गया था। अनिल यहां पर एक बीमारी के कारण भर्ती किए गए थे।

एडिट
bollywood Actress Malaika Arora father anil arora death suicide or accident Know what Mumbai Police said

अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा और उनके पिता अनिल अरोड़ा (फाइल फोटो- IANS)

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा का बुधवार को निधन हो गया है। 65 साल के अनिल ने कथित तौर पर सुबह नौ बजे के आसपास बांद्रा स्थित अपने घर की छठी मंजिल से छलांग लगा दी थी।

शुरुआती जांच में पुलिस इसे संदिग्ध आत्महत्या बताया है। हालांकि अभिनेत्री के पिता की मौत के कारण का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने इमारत की सीसीटीवी फुटेज की भी समीक्षा की है।

पुलिस के अनुसार, घटनास्थल की फोरेंसिक टीम जांच कर रही है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। अधिकारियों ने बताया है कि मौके पर से उन्हें किसी किस्म का सुसाइड नोट नहीं मिला है।

खबर मिलते ही बॉलीवुड के कई अभिनेत्रियों और अभिनेताओं को मलाइका के पिता के घर में जाते हुए देखा गया है। इनमें मलाइका के पूर्व पति अरबाज खान, अभिनेत्री करीना कपूर खान, अभिनेता सैफ अली खान, अभिनेता अर्जुन कपूर सहित कई मशहूर हस्तियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर शोक जताया है।

घटना के समय मुंबई में नहीं थी मलाइका-दावा

घटना के समय मलाइका कथित तौर पर मुंबई में नहीं थी और जानकारी मिलती ही वे पुणे से वापस आई थीं। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में अनिल की मौत एक सुसाइड लग रही है।

एक सूत्र के अनुसार, अनिल की मौत कोई सुसाइड नहीं है बल्कि यह एक हादसा है। ऐसे में आधिकारिक पुलिस रिपोर्ट या पंचनामे से घटना के बारे में अधिक जानकारी मिलने की उम्मीद है।

कौन थे अनिल अरोड़ा?

अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा लाइमलाइट से काफी दूर रहा करते थे। वे पंजाब के फाजिल्का के रहने वाले एक पंजाबी हिंदू थे और अब वे बांद्रा में अकेले रहते थे। उनकी मां जॉयस पॉलीकार्प एक मलयाली ईसाई हैं।

अनिल पहले इंडियन मर्चेंट नेवी थे। पिछले साल मलाइका अरोड़ा और उनकी मां को मुंबई के एक अस्पताल के बाहर अनिल से मिलते देखा गया था। अनिल यहां पर एक बीमारी के कारण भर्ती किए गए थे।

मलाइका के 11 साल की उम्र में माता-पिता का हुआ था तलाक

जब मलाइका 11 साल की थीं तब उनके माता-पिता का तलाक हो गया जिसके बाद वह अपनी मां और बहन के साथ चेंबूर में रहने लगी थीं। तलाक के बाद भी मलाइका और उनकी बहन अमृता नियमित रूप से अपने पिता से मिलने आती थी।

मलाइका की बहन अमृता ने साल 2009 में कारोबारी शकील लदाक से शादी की थी और उनके अजान और रेयान नामक दो बेटे हैं।

एक फैशन पत्रिका को दिए गए इंटरव्यू में मलाइका ने अपने बचपन और अपने माता-पिता के अलग होने के कारण उनके जीवन पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में खुलकर बात की थी।

बॉलीवुड में मलाइका ने खूब कमाया है नाम

साल 2002 में अभिनेता फरदीन खान के साथ कितने दूर कितने पास नामक फिल्म से बॉलीवुड में शुरुआत की थी। इससे पहले अमृता ने एमटीवी के लिए वीजे के रूप में अपना करियर शुरू किया था।

वहीं मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड के फिल्मों में अपने डांस नबंर और रियलिटी टीवी शो में जज के रूप में खूब नाम कमाया है। पूर्व पति अरबाज खान और फिर अभिनेता अरजून कपूर के साथ उनके रिश्ते को भी लेकर वे काफी चर्चा में रही हैं।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article