Tuesday, November 11, 2025
HomeभारतBihar Exit Polls: 9 एग्जिट पोल्स में एनडीए को बहुमत, महागठबंधन को...

Bihar Exit Polls: 9 एग्जिट पोल्स में एनडीए को बहुमत, महागठबंधन को कितनी मिल रही सीटें?

चाणक्य स्ट्रैटेजीज के एग्जिट पोल में नडीए को 130-138 सीटें, महागठबंधन को 100-108 सीटें और अन्य को 3-5 सीटें मिल सकती हैं। वहीं दैनिक भास्कर के एग्जिट पोल में एनडीए को 145-160 सीटें, जबकि महागठबंधन को 73-91 सीटें मिलने का अनुमान है।

Bihar Exit Polls: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 11 नवंबर को अंतिम चरण का मतदान हुआ। मतदान के बाद एक्जिट पोल आने शुरू हो गए हैं। करीब सभी एग्जिट पोल में बीजेपी नेतृत्व वाले एनडीए की सत्ता में वापसी तय मानी जा रही है।

चाणक्य स्ट्रैटेजीज के एग्जिट पोल में एनडीए को 130-138 सीटें, महागठबंधन को 100-108 सीटें और अन्य को 3-5 सीटें मिल सकती हैं। वहीं दैनिक भास्कर के एग्जिट पोल में एनडीए को 145-160 सीटें, जबकि महागठबंधन को 73-91 सीटें मिलने का अनुमान है।

पीपल्स पल्स ने एनडीए को 133-159 सीटें और महागठबंधन को 75-101 सीटें दी हैं। जबकि पीपल्स इनसाइट के सर्वे में एनडीए को 133-148 सीटें और महागठबंधन को 87-102 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है।

पोल डायरी के मुताबिक, एनडीए को 184-209 सीटें, महागठबंधन को 32-49 सीटें और अन्य को 1-5 सीटें मिल सकती हैं।

पोलस्ट्रैट के एग्जिट पोल में भी एनडीए सर्वाधिक सीटें मिलते दिखाया गया है। इसमें एनडीए को 133-148 सीटें और महागठबंधन को 87-102 सीटें मिलने का अनुमान है। पी-मार्क के सर्वे में एनडीए को 142-162 सीटें और महागठबंधन को 80-98 सीटें दी गई हैं।

मैटराइज-आईएएनएस के एग्जिट पोल में एनडीए को 147-167 सीटें, महागठबंधन को 70-90 सीटें, और अन्य को 2-6 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।

इस सर्वे के अनुसार, एनडीए में बीजेपी को 65-73 सीटें, जेडीयू को 67-75 सीटें, एलजेपी (रामविलास) को 7 सीटें, हम (हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा) को 4-5 सीटें, और आरएलएम को 1-2 सीटें मिल सकती हैं।

वहीं, महागठबंधन में आरजेडी को 53-58 सीटें, कांग्रेस को 10-12 सीटें, वीआईपी को 1-4 सीटें, और वाम दलों को 9-14 सीटें मिलने का अनुमान है।

इस एग्जिट पोल के मुताबिक, एनडीए को करीब 48 फीसदी वोट शेयर, जबकि महागठबंधन को 37 फीसदी वोट मिलने की संभावना जताई गई है।

जेवीसी एग्जिट पोल में भी एनडीए को बहुमत मिलता दिख रहा है। यहां एनडीए को 135-150 सीट और महागठबंधन को 88-103 सीट मिलती हुई दिख रही हैं। वहीं अन्य के खाते में 3-6 सीटें जाने का अनुमान है।

सर्वे एजेंसी / एग्जिट पोलएनडीए (सीटें)महागठबंधन (सीटें)अन्य (सीटें)विशेष विवरण
चाणक्य स्ट्रैटेजीज130–138100–1083–5
दैनिक भास्कर145–16073–915-10
पीपुल्स पल्स133–15975–1012-3
पीपल्स इनसाइट133–14887–1023-6
पोल डायरी184–20932–491–5
पोलस्ट्रैट133–14887–102
पी-मार्क142–16280–98
मैट्रीज-आईएएनएस147–16770–902–6एनडीए वोट शेयर: 48%, महागठबंधन वोट शेयर: 37%
जेवीसी135–15088–1033–6

एनडीए गठबंधन में कुल पांच दल शामिल हैं। 243 सीटों वाली विधानसभा में बीजेपी और जेडीयू 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं। यहां सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 122 है। प्रदेश में इस समय नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार है।

हालांकि, एग्जिट पोल अक्सर मतदाताओं की झलक तो दिखाते हैं, लेकिन कई बार नतीजों से उलट भी साबित हुए हैं। पिछले दो बार से बिहार चुनाव के एग्जिट पोल गलत साबित होते रहे हैं। इसलिए इन आंकड़ों को अंतिम सत्य नहीं माना जा सकता। बिहार चुनाव के नतीजे 14 नवंबर को जारी होंगे।

अनिल शर्मा
अनिल शर्माhttp://bolebharat.com
दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में उच्च शिक्षा। 2015 में 'लाइव इंडिया' से इस पेशे में कदम रखा। इसके बाद जनसत्ता और लोकमत जैसे मीडिया संस्थानों में काम करने का अवसर मिला। अब 'बोले भारत' के साथ सफर जारी है...
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

प्रताप दीक्षित on कहानीः प्रायिकता का नियम
डॉ उर्वशी on कहानीः इरेज़र
मनोज मोहन on कहानीः याद 
प्रकाश on कहानीः याद 
योगेंद्र आहूजा on कहानीः याद 
प्रज्ञा विश्नोई on कहानीः याद 
डॉ उर्वशी on एक जासूसी कथा