प्रेमचंद के साहित्य पर गहन शोध करने वाले कमल किशोर गोयनका का निधन

साहित्यकार कमल किशोर गोयनका का मंगलवार सुबह निधन हो गया। 87 वर्ष की आयु में उन्होंने अंतिम सांस ली। मुंशी प्रेमचंद के साहित्य पर उन्होंने गहन शोध किया था।

Kamal Kishore Goenka Passed Away

कमल किशोर गोयनका Photograph: (X(https://x.com/search?q=kamal%20kishore%20goenka&src;=typed_query))

नई दिल्लीः हिंदी साहित्य के जाने-माने सितारे कमल किशोर गोयनका का निधन हो गया। 86 साल की उम्र में उन्होंने अंतिस सांस ली। बीते दिनों सांस की समस्या के चलते उन्हें फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

पहले उन्हें आईसीयू में रखा गया था और बाद में वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया था। दुनियाभर में प्रख्यात साहित्यकार प्रेमचंद पर उन्होंने बहुत काम किया। हिंदी साहित्यः रचना एवं रचनाकार, गांधीः पत्रकारिता के प्रतिमान, प्रेमचंद पत्र कोश, गो-दान, प्रेमचंद और शतरंज के खिलाड़ी, प्रेमचंदः राष्ट्र प्रेम की कहानियां, प्रेमचंद की अप्राप्य कहानियां समेत अन्य रचनाएं प्रमुख हैं। 

बुधवार को किया जाएगा अंतिम संस्कार

उनका अंतिम संस्कार बुधवार को किया जाएगा। वह केंद्रीय हिंदी संस्थान में बतौर उपाध्यक्ष सेवाएं दे चुके हैं। यह संस्थान मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अंतर्गत आता है। 

उनके निधन पर भारतीय हिंदी परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य डॉ. रमाकांत रॉय ने दुख व्यक्त किया है। उन्होंने उनके निधन को हिंदी जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। उन्होंने एक्स पर किए एक पोस्ट में लिखा कि गोयनका के प्रेमचंद के साहित्य का अनुशीलन करके बहुत सी भ्रांतियों को दूर किया और उनकी कहानियों का प्रामाणिक पाठ भी किया था। 

उनके निधन पर पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने भी दुख व्यक्त करते हुए एक्स पर पोस्ट लिखा है।  

उन्होंने अपने जीवनकाल में प्रेमचंद पर ढेरों रिसर्च की। इन रिसर्च में उन्होंने बताया कि प्रेमचंद की आस्था सनातन धर्म में थी। साहित्य में उनके विशेष योगदान के लिए साल 2022 में उन्हें 24वें व्यास सम्मान से नवाजा गया था।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article