Friday, October 17, 2025
Homeभारतपाकिस्तानी महिला से विवाह छुपाने और वीजा उल्लंघन में मदद करने पर...

पाकिस्तानी महिला से विवाह छुपाने और वीजा उल्लंघन में मदद करने पर CRPF जवान सेवा से बर्खास्त

नई दिल्ली/जम्मू: एक केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवान को पाकिस्तानी महिला से विवाह छुपाने और उसकी भारत में वीजा अवधि समाप्त होने के बावजूद रहने में सहायता करने के आरोप में तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार, जवान की यह कार्रवाई सेवा आचरण नियमों का उल्लंघन है और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा मानी गई।

जवान मुनीर अहमद जम्मू-कश्मीर में तैनात था। सीआरपीएफ ने बताया कि मुनिर ने पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मीनल खान से मई 2024 में ऑनलाइन संपर्क के बाद निकाह किया था। यह विवाह डिजिटल माध्यम से संपन्न हुआ था। मीनल खान मार्च 2025 में वीजा पर भारत आई थीं, लेकिन उनका अल्पकालिक वीजा 22 मार्च को समाप्त हो गया। इसके बावजूद वह भारत में रुकी रहीं।

सीआरपीएफ की जांच में यह सामने आया कि मुनीर अहमद ने न सिर्फ अपने विवाह की जानकारी छिपाई, बल्कि अपनी पत्नी के वीजा उल्लंघन की जानकारी भी संबंधित अधिकारियों को नहीं दी। इसे गंभीर लापरवाही और सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के रूप में देखा गया, जिसके बाद उन्हें सेवा से बर्खास्त कर दिया गया।

पिछले सप्ताह मीनल खान को देश छोड़ने का नोटिस दिया गया था। हालांकि, जैसे ही वह अटारी-वाघा सीमा के रास्ते पाकिस्तान लौटने के लिए निकलीं, अदालत से उन्हें अस्थायी राहत मिल गई, जिससे उन्हें भारत में रुकने की अनुमति मिली।

गौरतलब है कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम इलाके में पाकिस्तानी आतंकियों द्वारा किए गए आतंकी हमले में 26 नागरिकों की मौत के बाद भारत-पाक संबंधों में भारी तनाव है। भारत ने इस हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ कई सख्त कदम उठाए हैं जिनमें वीजा रद्द करना, राजनयिक संबंधों में कटौती, व्यापार और आवाजाही बंद करना, और सिंधु जल संधि को निलंबित करना शामिल हैं।

 

अनिल शर्मा
अनिल शर्माhttp://bolebharat.com
दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में उच्च शिक्षा। 2015 में 'लाइव इंडिया' से इस पेशे में कदम रखा। इसके बाद जनसत्ता और लोकमत जैसे मीडिया संस्थानों में काम करने का अवसर मिला। अब 'बोले भारत' के साथ सफर जारी है...
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

डॉ उर्वशी on कहानीः इरेज़र
मनोज मोहन on कहानीः याद 
प्रकाश on कहानीः याद 
योगेंद्र आहूजा on कहानीः याद 
प्रज्ञा विश्नोई on कहानीः याद 
डॉ उर्वशी on एक जासूसी कथा