Homeभारतबुराड़ी हादसे में दो दिन बाद भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, 21 को...

बुराड़ी हादसे में दो दिन बाद भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, 21 को बचाया गया 5 की मौत

नई दिल्लीः दिल्ली के बुराड़ी इलाके में सोमवार शाम एक चार मंजिला इमारत गिर गई। मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकालने के लिए लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मिली जानकारी के अनुसार, मलबे से 21 लोगों को बाहर निकाला गया है। अस्पताल में घायलों का इलाज किया जा रहा है। वहीं, इस घटना में 5 लोगों की मौत हो गई है।

बिल्डिंग के मालिक पर मुकदमा दर्ज

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार बिल्डिंग के मालिक पर मुकदमा दर्ज किया गया है। दिल्ली पुलिस के डीसीपी राजा बांठिया ने बताया कि यह बिल्डिंग हाल ही में बनी थी और करीब एक से डेढ़ साल पहले इसका निर्माण शुरू हुआ था। इसमें कोई स्थायी निवासी नहीं था, केवल श्रमिकों का आना-जाना था। उन्होंने कहा कि शाम करीब 6:52 बजे पीसीआर कॉल आई थी कि कौशिक एन्क्लेव, बुराड़ी में एक बिल्डिंग गिर गई है। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर टीम मौके पर पहुंची।

बुराड़ी में हुई इस घटना के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने दुख जताते हुए एक्स पर लिखा था, “बुराड़ी में इमारत गिरने की यह घटना बेहद दुखद है। मैंने स्थानीय प्रशासन से बात की है कि राहत और बचाव कार्य तेजी से सुनिश्चित किया जाए, प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता दी जाएगी।”

अरविंद केजरीवाल ने घटना पर दुख व्यक्त किया था

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी हादसे पर दुख जताते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “यह घटना बेहद दुखद है। बुराड़ी से हमारे विधायक संजीव झा को निर्देश दिया गया है कि तुरंत पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ वहां जाकर राहत और बचाव कार्य में प्रशासन की मदद करें। स्थानीय लोगों की भी हर संभव सहायता करें।”

आम आदमी पार्टी के विधायक संजीव झा ने कहा कि यह दुखद घटना है। लोगों को मलबे से निकाला जा रहा है। इस घटना के पीछे जो भी दोषी हैं, उन्हें सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। दिल्ली सरकार की ओर से मृतकों को मुआवजा भी दिया जाएगा।

(यह खबर समाचार एजेंसी आईएएनएस फीड द्वारा प्रकाशित है। शीर्षक बोले भारत डेस्क द्वारा दिया गया है)

IANS
Indo-Asian News Service (IANS) भारत की एक निजी समाचार एजेंसी है। यह विभिन्न विषयों पर समाचार, विश्लेषण आदि प्रदान करती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent Comments

डॉ उर्वशी on कहानीः इरेज़र
मनोज मोहन on कहानीः याद 
प्रकाश on कहानीः याद 
योगेंद्र आहूजा on कहानीः याद 
प्रज्ञा विश्नोई on कहानीः याद 
डॉ उर्वशी on एक जासूसी कथा
Exit mobile version