Friday, November 14, 2025
HomeभारतBihar Result 2025: अलीनगर सीट से मैथिली की मजबूत बढ़त, क्या है...

Bihar Result 2025: अलीनगर सीट से मैथिली की मजबूत बढ़त, क्या है खेसारी-रितेश और ज्योति सिंह की स्थिति?

11 राउंड की गिनती के बाद अलीनगर सीट से भाजपा की उम्मीदवार मैथिली ठाकुर मजबूत बढ़त बनाई हुई हैं। वह 38,832 वोट हासिल कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी आरजेडी के बिनोद मिश्रा से 8,551 वोट आगे चल रही हैं।

बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार कई भोजपुरी कलाकार भी मैदान में ताल ठोक रहे थे। छपरा से गायक व अभिनेता खेसारी लाल यादव, कराकाट से भोजपुरी गायक पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह, अलीनगर सीट से सिंगर मैथिली ठाकुर, करहगर से गायक रितेश पांडे। दो चरणों में हुई वोटिंग के बाद आज नतीजे का दिन है।

शुरुआत से ही इन सीटों पर दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है। अपराह्म 1:30 बजे तक 11 राउंड की गिनती के बाद अलीनगर सीट से भाजपा की उम्मीदवार मैथिली ठाकुर मजबूत बढ़त बनाई हुई हैं। वह 38,832 वोट हासिल कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी आरजेडी के बिनोद मिश्रा से 8,551 वोट आगे चल रही हैं। बिनोद मिश्रा को अब तक 30,281 वोट मिले हैं।

मैथिली ठाकुर की बढ़त लगातार बढ़ती दिख रही है और रुझानों के आधार पर मुकाबला लगभग एकतरफा नजर आ रहा है। यहाँ से बाकी उम्मीदवारों की स्थिति काफी कमजोर है।

छपरा सीट: छोटी कुमारी की मजबूत बढ़त, खेसारी पीछे

छपरा विधानसभा सीट पर शुरुआती राउंड से ही मुकाबला एकतरफा दिख रहा है। भाजपा उम्मीदवार छोटी कुमारी ने 6 राउंड की गिनती के बाद 18555 वोट हासिल कर लिए हैं और वह 2094 वोट की बढ़त बनाए हुए हैं। उनके सामने राजद के शत्रुघ्न यादव यानी खेसारी लाल यादव को अब तक 16461 वोट मिले हैं।

यहां जन सुराज का प्रदर्शन काफी खराब दिख रहा है। डेढ़ बजे तेक के आंकड़ों के अनुसार, जन सुराज पार्टी के जय प्रकाश सिंह महज 783 वोटों के साथ चौथे नंबर पर हैं। निर्दलीय उम्मीदवार राखी गुप्ता को 861 वोट हासिल कर तीसरे नंबर पर बनी हुई हैं।

करहगर से रितेश पांडे काफी पीछे, JDU के बशिष्ठ सिंह सबसे आगे

करहगर सीट पर भी भोजपुरी सिंगर रितेश कुमार प्रशांत किशोर के जन सुराज पार्टी से चुनावी मैदान में हैं। हालांकि वे काफी पीछे चल रहे हैं। यहां से शुरुआती राउंड में जेडीयू उम्मीदवार बशिष्ठ सिंह ने बढ़त बनाए हुए हैं। डेढ़ बजे तक 9 राउंड की गिनती के बाद सिंह को 26110 वोट मिले हैं, जो उनके नजदीकी प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार संतोष कुमार मिश्रा से 9747 मत ज्यादा हैं।

कांग्रेस के संतोष मिश्रा दूसरे नंबर पर हैं। अब तक उन्हें 16363 वोट हासिल हुए हैं। वहीं बहुजन समाज पार्टी के उदय प्रताप सिंह को 16233 वोट मिले हैं और वे तीसरे नंबर पर बने हुए हैं।

जन सुराज पार्टी के रितेश रंजन को 3935 वोट ही मिले हैं और वे बड़े अंतर से पीछे हैं।

काराकाट सीट से पवन सिंह की पत्नी तीसरे नंबर पर

काराकाट विधानसभा क्षेत्र (213) में मुकाबला दिलचस्प हो गया है। शुरुआती आंकड़ों में सीपीआई (एमएल) के अरुण सिंह बढ़त बनाए हुए हैं और मुकाबले का रुख धीरे-धीरे स्पष्ट होता नजर आ रहा है।

अरुण सिंह ने 29,410 वोट जुटाकर बढ़त कायम रखी है। वह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी, जनता दल (यूनाइटेड) के महाबली सिंह से 1932 वोट आगे हैं। महाबली सिंह को अब तक 27478 वोट मिले हैं।

यहां सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रही हैं ज्योति सिंह, जो एक निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में मैदान में हैं। वह भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह की पत्नी हैं और उनकी मौजूदगी ने इस सीट पर रुझानों को खास तोर पर रोचक बना दिया है। हालांकि उन्हें अब तक 7846 वोट मिले हैं, जिससे वह काफी पीछे चल रही हैं।

अन्य उम्मीदवारों में जन सुराज पार्टी के योगेंद्र सिंह (2450 वोट), बहुजन समाज पार्टी की बंडाना राज (1862 वोट), निर्दलीय बंशीधर सिंह (1035 वोट) और मंटू सिंह (439 वोट) शामिल हैं।

अनिल शर्मा
अनिल शर्माhttp://bolebharat.com
दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में उच्च शिक्षा। 2015 में 'लाइव इंडिया' से इस पेशे में कदम रखा। इसके बाद जनसत्ता और लोकमत जैसे मीडिया संस्थानों में काम करने का अवसर मिला। अब 'बोले भारत' के साथ सफर जारी है...
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

प्रताप दीक्षित on कहानीः प्रायिकता का नियम
डॉ उर्वशी on कहानीः इरेज़र
मनोज मोहन on कहानीः याद 
प्रकाश on कहानीः याद 
योगेंद्र आहूजा on कहानीः याद 
प्रज्ञा विश्नोई on कहानीः याद 
डॉ उर्वशी on एक जासूसी कथा