मल्टीनेशनल कंपनी Amazon बड़े पैमाने पर छंटनी की योजना बना रहा है। इस छंटनी में कंपनी 14 हजार कर्मचारियों को निकाल रही है। यह कोविड महामारी के बाद से दूसरी सबसे बड़ी छंटनी है। कोविड के दौरान 2022-2023 के बीच करीब 27 हजार कर्मचारियों की छंटनी हुई थी।
कंपनी द्वारा यह छंटनी कर्मचारियों की संख्या का लगभग 4 फीसदी है। मौजूदा समय में कंपनी में करीब 3,50,000 व्हाइट कॉलर कर्मचारी हैं। कंपनी की यह छंटनी इसके बावजूज हो रही है जब बीती तिमाही में 18 अरब डॉलर का मुनाफा दर्ज किया गया है।
प्रभावित कर्मचारियों को कंपनी की सीनियर एचआर की तरफ से एक ईमेल भेजा गया है। सीनियर एचआर बेथ गैलेटी ने कर्मचारियों को ईमेल भेजा है।
Amazon ने कर्मचारियों ने क्या मेल भेजा?
बिजनेस इनसाइडर की खबर के मुताबिक, बर्खास्त कर्मचारियों को अगले कदमों और सहायता पैकेजों की विस्तृत जानकारी वाले संदेश भेजे गए। ईमेल की शुरुआत में उनके रोजगार स्थिति के बारे में गलत व्याख्या की गुंजाइश नहीं थी।
इस मेल में कहा गया कि आपके साथ साझा करने के लिए कुछ महत्वपूर्ण लेकिन कठिन समाचार है। हमारे संगठन, हमारी प्राथमिकताओं और आगे बढ़ने के लिए हमें किन बातों पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। इसकी गहन समीक्षा के बाद हमने अमेजन के कुछ पदों को समाप्त करने का कठोर निर्णय लिया है। दुर्भाग्य से आपकी भूमिका समाप्त की जा रही है और एक गैर-कार्य अवधि के बाद आपकी नौकरी समाप्त हो जाएगी।
यह भी पढ़ें – मायावती ने मुसलमानों से बसपा को समर्थन देने की अपील की, कहा- सपा, कांग्रेस भाजपा को रोकने में असफल रही
हमने ये निर्णय हल्के में नहीं लिए हैं और हम इस पूरे परिवर्तन के दौरान आपका समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसमें पूर्ण वेतन और लाभ के साथ एक गैर-कार्य अवधि, एक विच्छेद पैकेज की पेशकश, देश के अनुसार लागू संक्रमणकालीन लाभ और कई कौशल प्रशिक्षणों तक पहुंच के साथ-साथ बाहरी नौकरी प्लेसमेंट सहायता भी शामिल है।
इसमें आगे कहा गया है कि आपके मन में शायद कुछ सवाल होंगे और हम उनके जवाब देने के लिए मौजूद हैं। आपको जल्द ही एक चाइम मीटिंग का निमंत्रण मिलेगा जिसमें आप अपनी टीम के किसी लीडर और मानव संसाधन से बातचीत कर सकेंगे। इसमें आपकी बारीकियों और हम आपकी मदद कैसे कर सकते हैं, इस पर चर्चा होगी। हालांकि यह मीटिंग वैकल्पिक है, हम आपको वर्चुअल रूप से इसमें शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करते हैं क्योंकि इससे आपके व्यक्तिगत सवालों के जवाब देने का मौका मिलता है।
कंपनी ने आगे क्या कहा?
इसमें आगे कहा गया है कि आपको फिलहाल अमेजन के लिए काम करने की जरूरत नहीं है। प्रभावित कर्मचारियों को अगले 90 दिनों तक पूरा वेतन और लाभ मिलता रहेगा। कंपनी ने कहा कि इस संक्रमण काल के दौरान कर्मचारियों को उनके निजी डिवाइस पर आंतरिक मेल और अन्य माध्यमों के जरिए सारी जानकारी मिलती रहेगी।
कंपनी की इस छंटनी को एआई से जोड़कर देखा जा रहा है। कंपनी प्रबंधन में नौकरशाही को कम करने की योजना बना रही है। इसके साथ ही संगठन में पदानुक्रम को समतल करने की भी योजना पर काम कर रही है।

