Homeभारतअनुराग ठाकुर का आरोप- कांग्रेस शासित राज्य पाक नागरिकों को वापस भेजने...

अनुराग ठाकुर का आरोप- कांग्रेस शासित राज्य पाक नागरिकों को वापस भेजने के लिए कोई कार्रवाई नहीं कर रहे

हमीरपुरः कांग्रेस शासित हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने सोमवार को हमीरपुर में सुखविंदर सिंह सुक्खु सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। भाजपा ने सरकार पर पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने वाले केंद्र सरकार के फैसले पर सख्ती और पारदर्शिता नहीं अपनाने का आरोप लगाया। भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस शासित राज्य पाकिस्तानी नागरिकों के निष्कासन को लेकर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। 

प्रदर्शन के दौरान अनुराग ठाकुर ने कहा, “प्रदेश में वैध एवं अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को भारत सरकार के आदेश के अनुरूप प्रदेश से निष्कासित करने को लेकर 2 मई तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।” उन्होंने सवाल उठाया कि हिमाचल प्रदेश सहित कांग्रेस तथा अन्य विपक्षी दलों द्वारा शासित राज्यों में आज तक कोई भी कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही?”

‘कांग्रेस साफ करे कि वह भारत के साथ है या नहीं’

उन्होंने कहा, “जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हिंदुओं की निर्मम हत्या के बाद केंद्र सरकार ने कई जरूरी कदम उठाए थे, जिनमें वैध और अवैध पाकिस्तानी नागरिकों को भारत से वापस भेजने के अलावा सिंधु जल संधि, 1960 को रद्द करना प्रमुख है। वहीं, कांग्रेस के मुख्यमंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री सहित तमाम कांग्रेस नेताओं के बयान पाकिस्तान के पक्ष में आ रहे हैं, जिसका लाभ पाकिस्तानी नेताओं को मिल रहा है। कांग्रेस साफ करे कि वह भारत के साथ है या नहीं?”

केंद्रीय कैबिनेट के जाति जनगणना कराने के फैसले के बाद कांग्रेस नेताओं की तरफ से की जा रही बयानबाजी पर अनुराग ठाकुर ने कहा, “जाति जनगणना के इतिहास पर नजर दौड़ाएं तो पता चलेगा कि कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं के बयान और पत्र इसके विरोध में थे। साल 2004 से 2014 तक देश में यूपीए की सरकार थी और 2011 में जनगणना हुई थी। लेकिन उस समय कांग्रेस ने जाति जनगणना नहीं करवाया। काका कालेकर की रिपोर्ट को कांग्रेस ने हमेशा लंबित रखा, मंडल कमीशन को लागू नहीं किया गया। कांग्रेस पार्टी हमेशा से जाति जनगणना और आरक्षण के खिलाफ रही है।”

 

IANS
Indo-Asian News Service (IANS) भारत की एक निजी समाचार एजेंसी है। यह विभिन्न विषयों पर समाचार, विश्लेषण आदि प्रदान करती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent Comments

डॉ उर्वशी on कहानीः इरेज़र
मनोज मोहन on कहानीः याद 
प्रकाश on कहानीः याद 
योगेंद्र आहूजा on कहानीः याद 
प्रज्ञा विश्नोई on कहानीः याद 
डॉ उर्वशी on एक जासूसी कथा
Exit mobile version