Thursday, October 16, 2025
HomeभारतLoC पर गोलीबारी में आंध्र प्रदेश के नागरिक की मौत

LoC पर गोलीबारी में आंध्र प्रदेश के नागरिक की मौत

नई दिल्लीः जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की तरफ से जारी गोलीबारी के बीच आंध्र प्रदेश के एक जवान की जान चली गई है। पाकिस्तान की तरफ से गोलीबारी में 25 वर्षीय मुरली नायक वीरगति को प्राप्त हुए हैं। घटना शुक्रवार सुबह की बताई जा रही है।

इंडियन एक्सप्रेस ने मुरली नायक के एक रिश्तेदार रंजीत नाइक के हवाले से लिखा है कि उनके वरिष्ठ अधिकारी ने मुरली की मां को सुबह छह बजे के करीब कॉल पर बताया कि सुबह करीब तीन से साढ़े तीन बजे के बीच वह और उनके साथी भारी गोलीबारी के बीच चोटिल हो गए। अधिकारी ने बताया कि बाहर निकालने के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।  

दिसंबर 2022 में सेना में हुए थे भर्ती

मुरली दिसंबर 2022 में भारतीय सेना में शामिल हुए थे और वह 851 लाइट रेजिमेंट में थे। उनके माता पिता मुदवथ श्रीराम और ज्योतिबाई मुंबई में निर्माण उद्योग में दिहाड़ी मजदूर के रूप में कार्य करते थे। वे लोग बेटे के सेना में भर्ती होने के बाद वापस गांव लौट आए थे। मुरली आखिरी बार घर जनवरी में आए थे।

मुरली के चचेरे भाई ने बताया कि उन्होंने छह मई को कॉल कर बताया था कि सीमा पर फायरिंग हो रही है। रंजीत ने आगे कहा कि बीते गुरुवार को उनका फोन एक बार फिर आया था और उन्होंने बताया कि सीमा पर भारी गोलीबारी हो रही है। वह अपने माता-पिता के बारे में चिंतित थे। रंजीत ने कहा कि मैंने उनसे कहा कि अपना ख्याल रखें और सुरक्षित रहें और उन्हें आश्वासन दिया कि हम लोग उनका ख्याल रखेंगे। 

सेना की वर्दी है पसंद

मुरली के पिता ने बताया कि बचपन से ही सेना में जाने का उनका सपना था। उन्हें आर्मी की यूनिफॉर्म बहुत पसंद है। 

आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि देश उनके बलिदान को याद रखेगा। इसके साथ ही उन्होंने परिवार को आश्वासन भी दिया कि राज्य सरकार उनकी हर संभव मदद करेगी। 

वहीं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने भी उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है। 

अमरेन्द्र यादव
अमरेन्द्र यादव
लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई। जागरण न्यू मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम करने के बाद 'बोले भारत' में कॉपी राइटर के रूप में कार्यरत...सीखना निरंतर जारी है...
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

डॉ उर्वशी on कहानीः इरेज़र
मनोज मोहन on कहानीः याद 
प्रकाश on कहानीः याद 
योगेंद्र आहूजा on कहानीः याद 
प्रज्ञा विश्नोई on कहानीः याद 
डॉ उर्वशी on एक जासूसी कथा