Homeविश्व'अमेरिका को युद्धविराम पर रखनी चाहिए नजर': जेलेंस्की

‘अमेरिका को युद्धविराम पर रखनी चाहिए नजर’: जेलेंस्की

हेलसिंकी: यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि वह बुधवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बात करेंगे। उन्होंने अमेरिका से यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध विराम की निगरानी करने की अपील की।  

पिछले महीने व्हाइट हाउस में हुई झड़प के बाद से जेलेंस्की की ट्रंप के साथ यह पहली प्रत्यक्ष बातचीत होगी।

यूक्रेनी नेता ने कहा कि वह पुतिन के साथ ट्रंप की बातचीत के बारे में अधिक जानकारी मांगेंगे। उन्होंने कहा कि यूक्रेन आंशिक युद्धविराम के तकनीकी तत्वों पर अमेरिकी अधिकारियों के साथ बातचीत के नए दौर की तैयारी कर रहा है।

रूस-यूक्रेन ने एक-दूसरे पर लगाया आरोप

इससे पहले मॉस्को और कीव ने बुधवार को एक-दूसरे पर ऊर्जा ढांचे पर हवाई हमले करने का आरोप लगाया। यह आरोप तब लगे हैं जब दोनों देशों के नेता ऊर्जा ढांचे पर हमलों को रोकने के लिए सीमित युद्ध विराम पर सैद्धांतिक रूप से सहमति जता चुके हैं।

मॉस्को ने कहा कि यूक्रेन ने दक्षिणी रूस में एक तेल पंपिंग स्टेशन पर हमला किया, जबकि कीव ने कहा कि रूस ने अस्पतालों और घरों पर हमला किया और उसके कुछ रेलवे की बिजली काट दी।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फिनिश राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब के साथ हेलसिंकी में एक संयुक्त ब्रीफिंग में जेलेंस्की ने कहा कि पुतिन के शब्द पर्याप्त नहीं थे और यूक्रेन ऊर्जा साइट्स की एक सूची प्रदान करेगा, जिसकी निगरानी में अमेरिका और सहयोगी मदद करेंगे।

अमेरिका होना चाहिए मुख्य एजेंट

जेलेंस्की ने कहा, “मैं वास्तव में नियंत्रण चाहता हूं। लेकिन मेरा मानना ​​है कि इस नियंत्रण का मुख्य एजेंट संयुक्त राज्य अमेरिका होना चाहिए।” उन्होंने यह भी कहा कि कीव युद्ध विराम के लिए प्रतिबद्ध होने के लिए तैयार होगा।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी और रूसी नेताओं के बीच मंगलवार को हुई टेलीफोन वार्ता में पुतिन ने प्रस्तावित 30 दिवसीय पूर्ण युद्धविराम को अस्वीकार कर दिया, जिसे यूक्रेन स्वीकार कर चुका है।

पुतिन ने कहा कि वह केवल ऊर्जा ढांचे पर हमलों को रोकने पर सहमत हैं। इस प्रस्ताव को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने तुरंत स्वीकार लिया, हालांकि उन्होंने अधिक व्यापक युद्धविराम को अस्वीकार करने के लिए मास्को की निंदा की।

(यह खबर आईएएनएस समाचार एजेंसी की फीड द्वारा प्रकाशित है। इसका शीर्षक बोले भारत न्यूज डेस्क द्वारा दिया गया है।)

IANS
Indo-Asian News Service (IANS) भारत की एक निजी समाचार एजेंसी है। यह विभिन्न विषयों पर समाचार, विश्लेषण आदि प्रदान करती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent Comments

डॉ उर्वशी on कहानीः इरेज़र
मनोज मोहन on कहानीः याद 
प्रकाश on कहानीः याद 
योगेंद्र आहूजा on कहानीः याद 
प्रज्ञा विश्नोई on कहानीः याद 
डॉ उर्वशी on एक जासूसी कथा
Exit mobile version