Saturday, October 18, 2025
Homeभारत10 साल के मासूम का बेरहमी से हत्या, आंखें निकालीं और गर्दन...

10 साल के मासूम का बेरहमी से हत्या, आंखें निकालीं और गर्दन में सरिया घोंपा

लातेहार: झारखंड के लातेहार जिले के नेतरहाट में रविवार की रात घर से लापता 10 साल के बालक क्षितिज कुमार का क्षत-विक्षत शव सोमवार को नेतरहाट हॉस्पिटल के पीछे झाड़ी से बरामद हुआ। उसकी हत्या बेहद बेरहमी के साथ की गई है। उसकी दोनों आंखें निकाल ली गई हैं। पेट में धारदार हथियार से कई वार किए गए हैं और गले में सरिया घोंप दिया गया है। इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।  

क्षितिज कुमार नेतरहाट निवासी प्रभात कुमार का पुत्र था। बताया गया कि रविवार रात करीब आठ बजे खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सोने गया था। थोड़ी देर बाद परिजनों ने उसे कमरे में नहीं देखा तो उसकी तलाश शुरू हुई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई। 

सोमवार दोपहर बाद किसी ने हॉस्पिटल के पीछे एक शव पड़े होने की सूचना दी। पुलिस ने शव बरामद किया तो उसकी पहचान क्षितिज के रूप में हुई। क्षितिज के घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। 9 साल के बच्चे के साथ किसकी रंजिश थी और इसके पीछे कौन है, यह फिलहाल पता नहीं चल पाया है। वारदात को लेकर लोग आक्रोशित हैं। 

नेतरहाट थाना प्रभारी अभिषेक सिंह ने कहा कि पुलिस पूरे मामले की तहकीकात कर रही है। हत्यारे का जल्द ही पता लगा लिया जाएगा। बच्चे का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। महुआडांड़ के डीएसपी शिवपूजन बहेलिया ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। जल्दी ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। 

IANS
IANS
Indo-Asian News Service (IANS) भारत की एक निजी समाचार एजेंसी है। यह विभिन्न विषयों पर समाचार, विश्लेषण आदि प्रदान करती है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

डॉ उर्वशी on कहानीः इरेज़र
मनोज मोहन on कहानीः याद 
प्रकाश on कहानीः याद 
योगेंद्र आहूजा on कहानीः याद 
प्रज्ञा विश्नोई on कहानीः याद 
डॉ उर्वशी on एक जासूसी कथा